Women’s Day : हर क्षेत्र में बढ़ रही है महिलाएं आगे : मोहोड़

महिला सम्मेलन, संवाद, सत्कार समारोह का आयोजन

Women’s Day : सौंसर। नगर के भाजपा कार्यालय सौंसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य

में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा महिला संवाद, सत्कार समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया।

आयोजन के दौरान समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं

का शॉल श्रीफल के साथ स्वागत सत्कार किया गया।

सौंसर नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में महिलाएं आयोजन में शामिल हुईं।

वक्ताओं के द्वारा अपने उद्बोधन में महिलाओं की शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम में पूर्व महिला अध्यक्ष मध्य प्रदेश लता येलकर ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि

महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। शिक्षा, आत्मनिर्भरता और दृढ़ संकल्प से वे अपने सपनों को पूरा कर सकती हैं।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को सिर्फ गृहिणी तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उन्हें हर क्षेत्र में

आगे बढऩे का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा

श्रीमती उषा भमोरे ने किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड़, सौंसर नगर पालिका

अध्यक्ष सुरेखा इंदरचंद डागा, रामकृष्ण वाकोडे, दर्शन झाडे, भाजपा नेता मारुति लोणारे मंच पर थे।

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष संदीप मोहोड़ ने कहा कि महिलाओं को

आत्मनिर्भरता और लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर आगे बढ़ते रहना चाहिए।

कार्यक्रम में वंदना इवनाती भारती चौरासे, कविता बारापात्रे, आशा ठाकुर, कविता फरकारे,

भुवनेश्वरी पांडे, सविता सोनेकर, कविता सोमकुंवर, मीना प्रजापति, शृजल प्रजापति,

निर्मला बोकडे, रत्नमाला किनकर, प्रियंका सूर्यवंशी, माया ठाकुर, नीता बोडखे आदि महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Read More…Cricket : सौंसर की टीम ने फाइनल में दर्ज की जीत

Read More…International Women’s Day : हर क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी निभाएं महिलाएं : गरिमा दामोदर

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *