रहवासियों की चिंता नहीं, सड़क की हालत जस की तस
Question : छिंदवाड़ा। वार्ड क्रमांक 04 अंतर्गत आदिवासी म्यूजियम से कुकड़ा की ओर जाने वाली सड़क की सुध
निगम ने अब भी नहीं ली है। न तो इस सड़क पर पुराव डलवाया गया है न ही सड़क के गड्ढे भरवाने कोई कवायद की गई है।
दुपहिया चालक अब भी इन गड्ढों के शिकार हो रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं।

इस मामले में अक्षर भास्कर डिजिटल लगातार निगम के जिम्मेदारों तक क्षेत्रवासियों की समस्या
पहुंचाने का प्रयास कर रहा है लेकिन हालात देखकर लगता है कि नगर निगम को क्षेत्रवासियों की समस्या से
कोई सरोकार नहीं है। सवाल उठाए जा रहे हैं कि सड़क निर्माण में लगी कंपनी आइडियल कंस्ट्रक्शन पर
निगम इतनी महरबानी क्यों दिखा रहा है? क्यों आइडियल कंस्ट्रक्शन को इन गड्ढों को भरने के लिए
निर्देशित नहीं किया जा रहा है?
नेताजी की पार्टनरशिप की चर्चा…!
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस सड़क में एक नेताजी की भी पार्टनरशिप है।
ये नेताजी सत्ताधारी दल से ताल्लुक रखते हैं और निगम में इनकी बात गंभीरता से सुनी जाती है।
इसी कारण से आइडियल कंस्ट्रक्शन पर निगम महरबानी दिखा रहा है।
बहरहाल, वस्तुस्थिति जो भी हो लेकिन सच्च तो ये भी है कि इस उखड़ी हुई डब्लूबीएम सड़क से
क्षेत्रवासियों को सुविधा की जगह परेशानी मिल रही है।
Read More…Public Problem : चंद घंटों की बारिश ने उधेड़कर रख दी सड़क!
Read More…Public Problem : भ्रष्टाचार की एक और ‘इबारत’ लिखने सड़क तैयार!