BJP MP News : छिंदवाड़ा को अलग संगठनात्मक संभाग बनाना भाजपा के बड़े प्लान का हिस्सा !

कांग्रेस को विधानसभा चुनावों में मात देने चल रही मशक्कत

BJP MP News : भोपाल। कमलनाथ का गढ़ कहे जाने वाले छिंदवाड़ा में बीते लोकसभा चुनावों में कांग्रेस से

संसदीय सीट छीनने के बाद अब भाजपा बड़े प्लान पर काम कर रही है। इसी प्लान का एक हिस्सा है

छिंदवाड़ा को संगठनात्मक रूप से अलग संभाग बनाना। इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि इससे पार्टी को

काम करने और काम पर निगरानी के लिए आसानी होगी। छिंदवाड़ा के अलावा उज्जैन से मंदसौर को

अलग किया गया है और इंदौर से निमाड़ को अलग कर नया संगठनात्मक संभाग बनाया गया है।

इनमें छिंदवाड़ा को लेकर ज्यादा चर्चाएं चल रही हैं। इसके पीछे का कारण हैं पूर्व सीएम और कांग्रेस के

बड़े कद के नेता कमलनाथ का यह क्षेत्र होना। प्रदेश भाजपा के सूत्र बताते हैं कि छिंदवाड़ा जिले में

पिछले लोकसभा और फिर अमरवाड़ा उपचुनाव में जीत से भाजपा उत्साह से लबरेज है।

अब पार्टी की नजर छिंदवाड़ा-पांढुर्णा की छ: विधानसभा सीटों पर है। लगभग दो वर्ष बाद विधानसभा चुनाव होने हैं।

इसके लिए भाजपा अभी से कमर कसने जा रही है। छिंदवाड़ा को संभाग बनाकर यहां का प्रभार

राज्यसभा सांसद डा. सुमेर सिंह सोलंकी को दिया गया है। वे आदिवासी वर्ग से आते हैं और जिले में

इस तबके के वोटर्स को साधेंगे।

एक पहलू यह भी…

लगातार गुटबाजी के आरोप झेल रही छिंदवाड़ा भाजपा के दूसरे पहलू पर अगर नजर डाली जाए तो पता चलेगा कि

सभी गुट पार्टी का ही काम कर रहे हैं। बड़े नेता लगातार यात्राओं और सम्मेलनों में भाजपा की केंद्रीय

और राज्य की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने में लगे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम और काम को

लेकर आम जनता के बीच लगातार जा रहे हैं। कोई किसी को व्यक्तिगत रूप से नुकसान नहीं पहुंचा रहा है।

यदि गुटबाजी है भी तो उससे संबंधित शिकवा शिकायतों का दौर पार्टी फोरम पर चल रहा है लेकिन

इन सबके कारण पार्टी का काम प्रभावित नहीं हो रहा है। बहरहाल अब देखना होगा कि भाजपा की

यह रणनीति कितनी कारगर साबित होती है।

Read More…Address : देश को आत्मनिर्भर, विकसित और सशक्त राष्ट्र बनाना है : शेषराव यादव

Read More…Political Post : एल्डरमैन एवं जनभागीदारी समिति अध्यक्ष नियुक्ति की सुगबुगाहट तेज

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *