Happy Birthday : सांसद के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर आज पातालेश्वर में भव्य आयोजन

भाजपा कार्यकर्ता लगे तैयारियों में, कल करेंगे रक्तदान

Happy Birthday : छिंदवाड़ा। सांसद बंटी विवेक साहू के जन्मदिन पर आयोजनों को लेकर

भाजपा कार्यकर्ताओं और सांसद समर्थकों में भारी जोश देखा जा रहा है। कार्यकर्ता तैयारियों में लगे हैं।

इस अवसर पर परासिया रोड स्थित सांसद कार्यालय के सामने रक्तदान शिवरि भी लगाया जा रहा है।

श्री साहू के जन्मदिवस की पूर्व संध्या के अवसर पर पातालेश्वर मंदिर के सामने वार्ड नं. 19 और 20 के

समस्त भाजपा बूथ प्रभारियों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा 28 अप्रैल को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला ने बताया कि सांसद बंटी विवेक साहू के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर

28 अप्रैल की शाम 7 बजे से पातालेश्वर मंदिर के सामने कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम के तहत सांसद बंटी विवेक साहू का भव्य सम्मान के साथ ही आत्मीय स्नेह सम्मेलन

का भी आयोजन किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला ने बूथ के समस्त प्रभारियों,

कार्यकर्ताओं सहित शहर एवं जिलेवासियों को कार्यक्रम में शामिल होने कहा है।

Read More…Fistula : जानवरों के शव पड़े रहे, कचरा उठ नहीं रहा…!

Read More…Corruption : मंगेश पैसे देता है इसलिए नहीं हटा रहे ?

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *