पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस पर करोड़ों के दांव !
IPL Satta : छिंदवाड़ा। आईपीएल सटोरियों पर पुलिस जितना शिकंजा कसती है उतनी तेजी से
आईडी बंटना शुरू हो जाती है। छिंदवाड़ा में तो यही हो रहा है। राधे एक्सचेंज रैकेट के सदस्यों में
ऐसी कौन सी बात है कि पुलिस उन पर हाथ नहीं डाल पा रही है। सूत्रों के अनुसार आज 14 मई की शाम
आईपीएल में पजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले मैच पर करोड़ों के दांव
राधे एक्सचेंज की आईडी से लगे हैं। इस रैकेट में फिलहाल विष्णु, रोहन, संजू तेल, पवन और हैप्पी
के नाम सामने आए हैं। इनमें अधिकतर के संबंध सत्तारूढ़ राजनीतिक दल से बताए जाते हैं।
सूत्र बताते हैं कि इनके आकाओं का हाथ सिर पर होने के कारण ये बेफिक्र होकर फिलहाल
आईपीएल सट्टे का काम कर रहे हैं।
पुलिस खाली हाथ !
इस मामले में पुलिस भी खाली हाथ है। इसे लेकर कई सवाल उठाए जा रहे हैं। बात जब आईपीएल
सट्टे की होती है तो पुलिस के मुखबिर फेल हो जाते हैं। ऐसा इस मामले में पहले भी हो चुका है
खासकर राधे एक्सचेंज के मामले में। बहरहाल, जल्द ही राधे एक्सचेंज का मास्टर माइंड भी
सामने आने के संकेत सूत्रों को मिल रहे हैं।
