Chhindwara RTO : दलाली और भ्रष्टाचार का अड्डा बना छिंदवाड़ा आरटीओ कार्यालय !

अनुराग शुक्ला का ‘राज’ अवैध वसूली नहीं ले रही थमने का नाम

Chhindwara RTO : छिंदवाड़ा। यूं तो भ्रष्टाचार को लेकर जिले का आरटीओ कार्यालय हमेशा से ही सुर्खियां

बटोरते आया है लेकिन कार्रवाई के अभाव में अब यह दलाली और अवैध वसूली का खुला अड्डा बन गया है।

वाहन चालकों से खुलेआम रिश्वत मांगी जा रही है और प्रशासन कियी प्रकार की कार्रवाई नहीं

कर रहा है। इससे आम जनता में असंतोष पनपने लगा है। यह विभाग आम जनता की परेशानियों

को दबाने में भी पुरजोर कोशिश करता है जिससे यहां के अधिकारियों और कर्मचारियों के भ्रष्टाचार की

कहानियां सामने न आ सकें।

शुक्ला के कमान सम्हालने के बाद ज्यादा बिगड़े हालात

जानकार बताते हैं कि जबसे अनुराग शुक्ला को छिंदवाड़ा आरटीओ का प्रभार दिया गया है तबसे

Advertisement

कार्यालय में ‘दलाली’ प्रथा को ज्यादा बढ़ावा मिला है। कार्यालय में कुछ एजेंट खुले रूप से दलाली

करते नजर आ जाएंगे जिन पर कई शिकायतों के बाद भी प्रशासन लगाम कसने में नाकाम रहा है।

नियम विरुद्ध बैंक अकाउंट का स्टेटमेंट मांग रहे

तकरीबन एक माह पूर्व 25 मई 2026 को सीएम हेल्पलाइन में एक शिकायत वार्ड क्रमांक 48 निवासी

भूपेश पटेल ने की। उन्होने बताया कि उनकी पत्नी के नाम का दुपहिया वाहन उन्होने बेचा

जिसके ट्रांसफर के लिए सभी कागजी कार्रवाई उन्होने पूरी कर दी। इसके बावजूद उन्हें भारी परेशान

किया गया और कार्यालय के कई चक्कर लगवाए गए। उन्होने बताया कि आरटीओ अनुराग शुक्ला ने

उनसे वाहन ट्रांसफर के लिए नियम विरुद्ध तरीके से बैंक का स्टेटमेंट मांगा।

दलालों ने उनसे काम करवाने के एवज में पैसों की मांग की। आखिरकार उन्होने वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री,

परिवहन मंत्री और प्रशासन को समस्या से अवगत करवाया और सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की तब उनकी

समस्या का निराकरण किया गया। बहरहाल, वर्तमान हालात और शिकायतों को देखते हुए

प्रशासन द्वारा आरटीओ अनुराग शुक्ला की कार्यप्रणाली पर लगाम न कसने को लेकर कई सवाल उठाए जा रहे हैं।

उपरोक्त वीडियो भूपेश पटेल ने जारी कर मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री से शिकायत की थी और छिंदवाड़ा आरटीओ कार्यालय में चल रहे भ्रष्टाचार को उजागर करने का प्रयास किया था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अनुराग शुक्ला की अगुवाई में छिंदवाड़ा परिवहन कार्यालय की कार्यप्रणाली कैसे सवालों के घेरे में आ गई है।

Advertisement

Read More…Foresight : सूखा कन्हरगांव डैम, पानी के लिए ‘त्राहिमाम’

Read More…MP Politics : जुन्नारदेव विधायक के बयान से गर्माई ‘जमीनी’ राजनीति !

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *