Drill : कन्हरगांव डेम से ऐसे बनाई जा रही पानी की व्यवस्था…

हैवी मोटर लगाकर कैनाल से पहुंचाया जा रहा जल

Drill : छिंदवाड़ा। पानी के लिए शहरवासी खासी किल्लत झेल रहे हैं। बारिश न होने से कन्हरगांव डैम का

स्टोरेज जहां खाली हो गया है वहीं माचागोरा का पानी भी 24 वार्डों की प्यास बुझाने नहीं पहुंच पा रहा है।

ऐसे में नगर निगम अपने स्तर पर कवायदों में लगा हुआ है। वर्तमान स्थिति में निगम ने कन्हरगांव

डैम में तीन हैवी मोटर लगाईं हैं। ये मोटर बैक वॉटर को कैनाल में आगे सप्लाई कर रही हैं और

जेसीबी से बनाई गई कैनाल के जरिए पानी को प्लांट तक पहुंचाया जा रहा है।

अक्षर भास्कर की टीम ने कन्हरगांव डैम पर चल रही कवायदें देखीं। जब टीम पहुंची तो महापौर

विक्रम अहाके, निगम कमिश्नर सीपी राय, एई विवेक चौहान, सभापति मनोज कुशवाह,

पूर्व पार्षद मनोज सक्सेना आदि मौके पर मौजूद थे और कार्य की मॉनिटरिंग कर रहे थे।

तकरीबन आधा दर्जन मजदूर भी पानी सप्लाई के काम में लगे थे।

अधिकारियों ने बताया कि एक दिन के अंतराल में पानी सप्लाई की व्यवस्था बना ली गई है।

हालांकि यह ज्यादा दिन का पानी नहीं है। यदि जल्द ही बारिश नहीं हुई तो

व्यवस्था धराशायी हो सकती है।

उमरेठ और मोरडोंगरी में बारिश तभी शहर को पानी

कन्हरगांव डैम में सबसे अधिक पानी उन नदी नालों से आता है जो मोरडोंगरी और उमरेठ क्षेत्र से

डैम में मिलते हैं। इसके चलते उक्त दोनों क्षेत्रों में बारिश होगी तभी कन्हरगांव डैम भर सकेगा

और शहर में निगम पानी सप्लाई कर सकेगा।

Advertisement

Read More…Chhindwara RTO : दलाली और भ्रष्टाचार का अड्डा बना छिंदवाड़ा आरटीओ कार्यालय !

Read More…Foresight : सूखा कन्हरगांव डैम, पानी के लिए ‘त्राहिमाम’

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *