Tampering : हाथी को छेड़ रहे थे नशेड़ी, पहुंच गए अस्पताल

बिफराए हाथी ने कर दिया हमला

Tampering : छिंदवाड़ा। नशे में एक हाथी से छेड़छाड़ करना दो युवकों को महंगा पड़ गया।

छेड़छाड़ से परेशान होकर हाथी ने युवकों पर हमला कर दिया। दोनों का अस्पताल में

भर्ती करवाया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना

चौरई-अमरवाड़ा मार्ग की है। यहां पर गुरुवार दोपहर सड़क से गुजर रहे एक हाथी ने दो

युवकों पर हमला कर दिया। हादसे में एक युवक के पैर में गंभीर चोट आई है, जबकि दूसरे

युवक के सिर और कान में चोट लगने से लगातार खून बहता रहा। दोनों घायलों का

Advertisement

अस्पताल में इलाज जारी है। घायलों के नाम प्रदीप कहार और राकेश यादव बताए जाते हैं।

महावत ने बताया कि युवक हाथी को बिस्किट खिलाने की कोशिश कर रहे थे। महावत ने उन्हें

बार-बार ऐसा करने से मना किया लेकिन युवकों ने नशे में चेतावनी को अनदेखा कर दिया।

हाथी अचानक बिफर गया और उसने हमला कर दिया। दोनों युवकों को सूंड से पकड़कर जमीन

पर पटक दिया और उन पर पैर रख दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया

और आसपास मौजूद लोग डरकर दूर भागने लगे। महावत ने हाथी पर किसी तरह काबू पाया।

Advertisement

Read More…Chhindwara RTO : एचटीवी लाइसेंस में जमकर चल रहा खेला !

Read More…Chhindwara RTO : आरटीओ अनुराग शुक्ला के कार्यकाल में सरकार को करोड़ों का चूना !

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *