वाहन चालकों से बुलाए जाते हैं कागज, लगवाए जाते हैं कार्यालय के चक्कर
Chhindwara RTO : छिंदवाड़ा। जिले के आरटीओ कार्यालय में ‘दक्षिणा’ का मोह इस कदर हावी है कि
प्रभारी आरटीओ अनुराग शुक्ला और उनके कर्मचारी सरकारी आदेशों को भी ठेंगा दिखाने से बाज नहीं आ रहे।
मध्य प्रदेश आरटीओ विभाग ने तकरीबन 51 सेवाओं को फेसलेस कर दिया है। इसके बाद लर्निंग
और ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन रजिस्ट्रेशन, परमिट नवीनीकरण जैसे काम घर बैठे ऑनलाइन होने चाहिए।
इस व्यवस्था का उद्देश्य आरटीओ कार्यालय के चक्कर और एजेंटों की भूमिका खत्म करना था, लेकिन
प्रभारी आरटीओ अनुराग शुक्ला को सरकारी मंशा पर पानी फेरने में संभवत: मजा आ रहा है।
उनके कार्यकाल में अब भी वाहन चालकों और मालिकों को कार्यालय में उपस्थित होकर कागज जमा करने
कहा जा रहा है और कार्यालय के चक्कर लगवाए जा रहे हैं। शासन द्वारा बनाई गई व्यवस्था के अनुसार
जो लोग ऑनलाइन कार्रवाई कर रहे हैं उन्हें हार्ड डॉक्यूमेंट जमा करने फोन किया जा रहा है या
सूचित ही नहीं किया जा रहा। जब वाहन चालक को ऑनलाइन रिजल्ट नहीं मिलता तो वह
कार्यालय में संपर्क करता है जिसके बाद उससे आरटीओ कार्यालय के चक्कर लगवाए जा रहे हैं।

इतना ही नहीं जब तक व्यक्ति संबंधित के हाथ में ‘दक्षिणा’ नहीं रख देता तब तक काम भी
नहीं हो रहा। इसका सीधा अर्थ है कि प्रभारी आरटीओ अनुराग शुक्ला के कार्यकाल में शासन की मंशा को
जमकर नजरअंदाज किया जा रहा है।
Read More…Rainfall : उमरेठ में बरसें बदरा तो बुझे छिंदवाड़ा शहर की प्यास
Read More…Illegal Liquir : किराना दुकान पर बेच रहे थे अवैध शराब, 6 पेटी जप्त
