ग्वालियर मुख्यालय में भी लगना शुरू हुआ शिकायतों का जमावड़ा
Bother : छिंदवाड़ा। तीन ज्ञापन और ‘तीसों’ शिकायतों के बाद भी प्रभारी आरटीओ
अनुराग शुक्ला का ‘जलवा’ कायम है। बिना किसी कार्रवाई के डर के वे खुलेआम अपनी
मर्जी से काम कर रहे हैं। आम जनता लगातार पूर्णकालिक एआरटीओ की मांग कर रही है लेकिन
जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे आम जनता में रोष बढ़ता जा रहा है।
अनुराग शुक्ला के कार्यकाल में सबसे अधिक दो प्रकार की शिकायतें सामने आईं हैं। इनमें हर
छोटे-बड़े काम के लिए एजेंटों के पास जाने मजबूर करना और कार्यालय में बिना रिश्वत
काम न होना शामिल हैं। प्रभारी होने की वजह से आम जनता के लिए उनकी सुलभ उपलब्धता भी
लगभग नगण्य है। इससे भी आम जनता में नाराजगी बनी हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार
ग्वालियर स्थित परिवहन मुख्यालय में भी प्रभारी आरटीओ अनुराग शुक्ला की शिकायतें
पहुंचना शुरू हो गई हैं। बताया जाता है कि फिलहाल आधा दर्जन शिकायतों का पुलिंदा
पहुंच चुका है।
बस संचालक से ‘गलबहियां’ चर्चा में
प्रभारी आरटीओ की एक बस संचालक से ‘गलबहियां’ चर्चाओं में है। जब भी प्रभारी आरटीओ
छिंदवाड़ा में होते हैं, ये बस संचालक उनके साथ ही नजर आता है। बेहद कम समय के लिए भी
जब प्रभारी आरटीओ अपने कार्यालय में बैठते हैं तो ये बस संचालक भी पूरे समय उनके
केबिन में मौजूद रहता है। सूत्रों के मुताबिक इस बस संचलक की बसें भी अवैध रूप से बिना
परमिट जिले की सड़कों पर दौड़ रही हैं। इसी के चलते यह प्रभारी आरटीओ की
‘लल्लू-चप्पू’ में लगा रहता है। यदि इस बस संचालक की बसों की जांच हो जाए तो दूध का दूध
और पानी का पानी हो जाएगा लेकिन प्रभारी आरटीओ से ‘संबंधों’ के चलते इसे सरकारी
नियमों को तोडऩे की छूट मिली हुई है।
Read More…Seed Fair : बीज संरक्षण को बढ़ावा देने बीजाढाना में लगा मेला
Read More…Non Action : ‘फेक’ परमिट पर दौड़ रहीं ‘प्रयाग’ की बसें ?
