जिला संगठन प्रभारी बोले- ऐसे अधिकारी को सस्पेंड होना चाहिए
BJP MP News : छिंदवाड़ा। जिला भाजपा की संगठनात्मक बैठक में ‘आदिवासी जनप्रतिनिधि अपमान’ का मामला
जमकर गूंजा। बैठक जिला संगठन प्रभारी बबला शुक्ला और जिला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव ले रहे थे।
इस दौरान मौजूद भाजपा जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी बात रखी।
सूत्रों के अनुसार बैठक में जुन्नारदेव जनपद अध्यक्ष श्रीमति सविता बोसम भी मौजूद थीं। उन्होने अपनी बात
रखते हुए कहा कि राष्ट्रीय पर्व पर जनपद सीईओ ने न सिर्फ प्रोटोकॉल उल्लंघन किया बल्कि उनका
अपमान करते हुए उनके आने के पहले ही ध्वजारोहण कर दिया। इसके अलावा जनपद सीईओ उनके
बुलाने पर बीते चार वर्षों में एक बार भी उनके कक्ष में नहीं आईं। श्रीमति बोसम ने यह भी कहा कि
उक्त जनपद सीईओ के विरुद्ध शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई है। इस पर जिला संगठन प्रभारी
बबला शुक्ला ने कहा कि ऐसे अधिकारी को सस्पेंड किया जाना चाहिए।
उत्तम ठाकुर बोले- ऐसे तो आदिवासी दूर हो जाएगा भाजपा से
श्रीमति सविता बोसम की बात का समर्थन करते हुए अमरवाड़ा से वरिष्ठ भाजपा नेता उत्तम ठाकुर ने कहा कि भाजपा
की सरकार में आदिवासी जनप्रतिनिधि का अपमान होता है और कोई कार्रवाई नहीं होती है तो गलत संदेश जाएगा।
उन्होने कहा कि ऐसे तो आदिवासी भाजपा से दूर होते जाएंगे जो भविष्य के लिए ठीक नहीं है। बहरहाल बैठक में इस
विषय पर कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका।
Read More…Accident : जिला अस्पताल में झुलसे तीन नवजात बच्चों में से एक की मौत
