Amarwada News : कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान होगा : शाह

सदस्यता अभियान को लेकर विधायक ने ली बैठक

Chhindwara News : अमरवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत राजमहल हर्रई में बैठक का आयोजन किया गया।

इसमें अमरवाड़ा विधायक कमलेश प्रताप शाह ने सभी कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में भाजपा के सदस्य बनाने के लिए आग्रह किया।

उन्होने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आश्वस्त किया कि सभी कार्यकर्ताओं की बात सुनी जाएगी एवं कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान किया जाएगा।

सदस्यता अभियान की आगामी बैठक 1 सितंबर को पुन: बुलाई जाएगी।

इसी बैठक में सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी।

बैठक में विधायक कमलेश प्रताप शाह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित गुप्ता, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष ओमप्रकाश चौकसे, वरिष्ठ भाजपा नेता द्वारका गुप्ता, मंडल महामंत्री योगेश शर्मा,

मंडल उपाध्यक्ष अजय डेहरिया, प्रियंक शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सीताराम सोनी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सेन, संदीप मुछोरिया सहित भाजपा मंडल हर्रई के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read More…Chhindwara News : व्यापारी मंडल ने किया सांसद का सम्मान

Read More…Chhindwara News : सदस्यता अभियान को लेकर रोहना में हुई कार्यशाला

Spread The News

2 thoughts on “Amarwada News : कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान होगा : शाह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *