BJP News : भाजपा समर्पण निधि अभियान का शुभारंभ

जिलाध्यक्ष ने पहली स्वयं की, दूसरी रसीद कार्यकर्ता देवेंद्र धनोरिया की काटी

BJP News : छिंदवाड़ा। पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर ‘भाजपा समर्पण निधि अभियान’ की शुरुआत की गई।

जिला भाजपा कार्यालय में पार्टी के जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने स्वयं की रसीद काटकर अभियान का शुभारंभ किया।

इसके साथ ही उन्होने भाजपा कार्यकर्ता देवेंद्र धनोरिया की भी रसीद काटी।

इस मौके पर भाजपा समर्पण निधि अभियान के जिला संयोजक विजय पाण्डेय एवं

सह संयोजक इंद्रजीत सिंह बैस, भाजपा जिला महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी, दिवाकर सदारंग सहित अन्य मौजूद रहे।

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं,

बल्कि राष्ट्रहित और समाज सेवा के लिए समर्पित एक विचारधारा है।

यह अभियान हमें सेवा, समर्पण और संगठन की भावना को और अधिक मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

इस अभियान का उद्देश्य संगठन को आर्थिक रूप से मजबूत करना है, जिसमें कार्यकर्ता और समर्थक अपना योगदान देंगे।

कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल के विचारों को आत्मसात करते हुए संगठन और समाज के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया।

Read More…BJP News : पार्टी से हमारी इज्जत है इसलिए पार्टी की इज्जत करना सीखो : यादव

Read More…BJP News : पुरानों का सम्मान करें, नए कार्यकर्ताओं की ऊर्जा से संगठन मजबूत करें : यादव

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *