जुन्नारदेव और चौरई में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव का हुआ भव्य स्वागत
BJP News : जुन्नारदेव/चौरई। भाजपा के शुभंकर जिलाध्यक्ष शेषराव यादव रविवार को जुन्नादेव विधानसभा एवं
चौरई विधानसभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में पहुंचे।
जुन्नारदेव और चौरई के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव का अभूतपूर्व
स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह उनके द्वारा किए गए
सम्मान से अभिभूत हैं और उनका धन्यवाद करते हैं।

उन्होंने कहा कि वह भी भाजपा का एक कार्यकर्ता हैं और पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
श्री यादव ने भाजपा को एक परिवार के रूप में वर्णित किया, जहां सभी सदस्य परिवार के विकास में योगदान करते हैं।
उन्होंने कहा कि पार्टी के भीतर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं होना चाहिए।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करने का आह्वान किया।
श्री यादव ने कहा कि कांग्रेस से आए नए साथियों को पूरे सम्मान के साथ सभी कार्यक्रमों में शामिल किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जीत की शुरुआत के बाद, अब उसे किसी भी स्थिति में रुकने नहीं देना चाहिए।

इस अवसर पर पूर्व विधायक पं. रमेश दुबे, नत्थनशाह कवरेती, हरिशंकर उईके, अध्यक्ष भा.वि.प्रा. दिनेश अंगारिया,
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय झांझरी, जिला महामंत्री श्रीमती कांता ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता आशीष ठाकुर,
प्रियवर सिंह ठाकुर, लखन वर्मा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय पटेल, विजय पांडे,
अजय सक्सेना, बंटी पटेल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती गरिमा दामोदर, जिला उपाध्यक्ष योगेश साहू,
अखिलेश शुक्ला, कमलेश उइके, हजारी साहू, जितेन्द्र शाह, जिला मंत्री दर्शन मिगलानी, अतरलाल वर्मा,
दानसिंह पटेल, कमलेश वर्मा, ऋषि वर्मा, धर्मेन्द्र मिगलानी, शंटी बेदी, श्रीमती कांता आम्रवंशी, अनुज पाटकर,
मोहन पाल, दीपक कोल्हे, संदीप सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष मदन राय, विजेन्द्र ठाकुर,
धरमसिंह वर्मा, नीरज सिंह ठाकुर, शैलेष चौपड़े, जितेन्द्र शाह, गोपाल कवरेती, राजेश बैस,
सोनू पाटिल, विवेक चन्द्रवंशी, शिवम साहू, भूषण सूर्यवंशी, नीतेश पटेल, दयाराम इरपाची,
श्रीमती सविता भोसम, श्रीमती तुलसा परतेती, श्रीमती किरण खातरकर, रमेश सलोडे,
बबुआ कश्यप, श्रीमती सोनिया कुमरे, इन्द्रजीत सिंह बैस, नपाध्यक्ष रमेश सालोडे, उपाध्यक्ष सोनिया कुमरे,
जनपद अध्यक्ष सविता बोसोम, भाजपा नेता मानेश श्रीवास्तव, अनिरुद्ध बूटा चटर्जी, भूषण अरोरा,
महेंद्र सूर्यवंशी दमुआ नपाध्यक्ष किरण खातरकर, उपाध्यक्ष बबुआ कश्यप, ग्रामीण अध्यक्ष भूषण सूर्यवंशी,
दमुआ नगर अध्यक्ष सोनू पाटिल, ग्रामीण अध्यक्ष शिवम साहू, तामिया मंडल अध्यक्ष दयाराम मर्सकोले,
झिरपा मंडल अध्यक्ष नीतेश पटेल सहित बूथ अध्यक्ष एवं समिति व मंडल कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
Read More…Chhindwara News : प्राकट्योत्सव : स्वयंसेवकों ने किया शक्ति प्रदर्शन
Read More…Chhindwara News : ‘अपनी’ ही नगर पालिका को लगा दिया 22 लाख का चूना!