BJP News : पार्टी से हमारी इज्जत है इसलिए पार्टी की इज्जत करना सीखो : यादव

भाजपा जिलाध्यक्ष का परासिया और अमरवाड़ा में शानदार स्वागत

BJP News : छिंदवाड़ा। पार्टी से हमारी आपकी सबकी इज्जत है, इसलिए पार्टी की इज्जत करना सीखो।

बिना पार्टी के आपकी कोई पहचान नहीं।

ये सीख भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने परासिया में कार्यकर्ताओं को दी।

जिलाध्यक्ष बनने के बाद वे पहली बार परासिया विधानसभा पहुंचे थे।

यहां उनका गर्मजोशी और भरपूर उत्साह के साथ कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

भाजपा के जिला मंत्री अनुज पाटकर, परासिया के युवा नेता पियूष बत्रा एवं उनकी टीम ने

सबसे पहले जिलाध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम मौजूद रहा।

पटाखों की गूंज और ढोल की थाप के साथ भाजपा कार्यकर्ता जेसीबी पर चढ़कर भाजपा

जिलाध्यक्ष शेषराव यादव पर फूलों की बारिश कर रहे थे।

यहां जिलाध्यक्ष श्री यादव और उनके साथ मौजूद चौरई के पूर्व विधायक

पं. रमेश दुबे का साफा बांधकर अभिनंदन किया गया।

लंबे समय तक यहां स्वागत का सिलसिला चलता रहा।

भाजपा जिला मंत्री अनुज पाटकर, युवा नेता पियूष बत्रा एवं मित्रमंडल द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के स्वागत की झलकियां।

यहां से भाजपा जिलाध्यक्ष नगर पालिका पहुंचे जहां विधानसभा प्रभारी ज्योति डेहरिया और

सौरभ बावरिया सहित बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

इस कार्यक्रम में श्री यादव ने कार्यकर्ताओं को संबेधित करते हुए कहा कि कुर्सी और पद ज्यादा दिन

नहीं रहते लेकिन कार्यकर्ता ऐसा पद है जिसे कोई नहीं छीन सकता।

इस दौरान छिंदवाड़ा से उनके साथ पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं परासिया विधानसभा के

भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

परासिया नगर पालिका के पास आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव द्वारा कार्यकर्ताओं को दिए गए उद्बोधन के कुछ अंश।

कोई गोवा गया तो कोई कुंभ!

भाजपा जिलाध्यक्ष का यह स्वागत कार्यक्रम भी गुटबाजी से अछूता नहीं रहा।

कार्यक्रम से परासिया में संगठन के कई चेहरे नदारद रहे।

इनमें एक जिला महामंत्री सहित परासिया नगर पालिका अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष भी शामिल हैं।

बताया गया कि ये सभी बाहर हैं। इस पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने तंज भी कसा कि

कुछ लोग मौजूद नहीं हैं, कोई गोवा गया है तो कोई कुंभ गया है।

बताया जाता है कि नदारद पदाधिकारियों को इस बात की जानकारी थी कि 10 फरवरी को जिलाध्यक्ष

बनने के बाद शेषराव यादव का पहली बार विधानसभा में कार्यक्रम है इसके बावजूद वे गायब हो गए।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पूर्व में हुई बैठक में ये चेहरे जरूर शामिल हुए थे लेकिन कार्यक्रम में नहीं।

अमरवाड़ा में बोले- मैं जिला अध्यक्ष आप सभी कार्यकर्ताओं की वजह से बना हूं

भाजपा के नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष शेषराव यादव के प्रथम नगर आगमन पर अमरवाड़ा में जोरदार स्वागत किया गया।

नगर के लगभग एक दर्जन स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं और बैंड बाजों से उनका अभिवादन किया।

नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन गोल्डी नेमा ने बताया कि छिंदवाड़ा भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव के

अमरवाड़ा नगर आगमन पर बर्दिया हनुमान मंदिर, छिंदवाड़ा रोड शिक्षक कॉलोनी गेट बस स्टैंड मंगल

भवन सहित अन्य स्थानों पर जगह-जगह स्वागत किया गया। नगर के पुराना

बस स्टैंड पर नगर मंडल के द्वारा पुष्प वर्षा के साथ जिला अध्यक्ष शेषराव यादव

को फलों से तौला गया और जमकर आतिशबाजी की गई।

राम मंदिर गेट पर जन भागीदारी समिति के द्वारा स्वागत किया गया।

गंज बाजार के पास भी धूमधाम के साथ कार्यकर्ताओं में उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

अमरवाड़ा के बारात घर में भी स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया

जिसमें अमरवाड़ा विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं ने ऊर्जा उमंग के साथ अपने नए अध्यक्ष का हार पहनकर स्वागत किया।

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शुभंकर जिला अध्यक्ष

शेषराव यादव ने कहा कि आज मैं जिला अध्यक्ष बना हूं, वह आप सभी भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं की वजह से बना हूं।

भाजपा में हर कार्यकर्ता का बड़ा महत्व होता है।

हर कार्यकर्ता बड़े पद पर जा सकता है।

उन्होंने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी के लिए निरंतर काम कीजिए।

उन्होने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि आप सभी का मान सम्मान बरकरार रहेगा।

कार्यक्रम को अमरवाड़ा विधायक कमलेश प्रताप शाह, पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे

और भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री उत्तम सिंह ठाकुर ने संबोधित किया।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक नाथन शाह, लखन पटेल, पार्षद छिंदवाड़ा विजय पांडे,

विजय झांझरी, पूर्व निगम अध्यक्ष दीपू मिगलानी, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय सक्सेना

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र जैन, श्रीमती ललिता वर्मा, नवीन जैन संतोष नेमा, सुभाष चचड़ा,

पूर्व निगम अध्यक्ष नारायण बंजारा दीपक नेमा, शैलेंद्र पटेल, विनोद चौरसिया ग्रामीण मंडल अध्यक्ष

विनोद चंद्रवंशी पार्षद श्रीमती नविता चौरसिया गरिमा दामोदर पूर्व उपाध्यक्ष संतोष पटेल अर्पित लाला,

राजकुमार बरकड़े, सिंगोली मंडल अध्यक्ष सोनू सरस्वर डॉ. उमेश शर्मा, विनोद साहू,

आशु चचडा मुकेश सूर्यवंशी, अमित नेमा पीयूष चौरसिया सहित भारतीय जनता पार्टी

के सभी पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

नगर मंडल और युवा मोर्चा के द्वारा मोमेंटो देकर जिला अध्यक्ष का स्वागत सत्कार किया गया।

कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन नगर मंडल अध्यक्ष सचिन गोल्डी नेमा के द्वारा किया गया।

Read More…BJP News : पुरानों का सम्मान करें, नए कार्यकर्ताओं की ऊर्जा से संगठन मजबूत करें : यादव

Read More…Chhindwara News : प्राकट्योत्सव : स्वयंसेवकों ने किया शक्ति प्रदर्शन

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *