उन्हें सक्रिय सदस्य बनाएंगे, प्रदेश पदाधिकारियों से करेंगे चर्चा
Chhindwara News : छिंदवाड़ा। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव एक नई कवायद में लग गए हैं।
उन्होने ठान लिया है कि अब वे भारतीय जनता पार्टी के ऐसे पुराने सदस्यों या पुराने कार्यकर्ताओं से मिलने उनके घर जाएंगे जो पार्टी के लिए हमेशा खड़े तो रहते हैं लेकिन किसी कारण वश कार्यालय तक नहीं आ पा रहे हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने ऐसे सदस्यों के घर चाय पीने जाने का निर्णय लिया है।

भाजपा के गलियारों में चल रही चर्चाओं के अनुसार इन सदस्यों की सूची तैयार की जा रही है।
यह सूची जैसे-जैसे तैयार होती चली जाएगी, भाजपा जिलाध्यक्ष की ‘चाय पर चर्चा’ चलती रहेगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री यादव इन्हें कार्यालय आने आमंत्रित करेंगे।
इसके पीछे भाजपा जिलाध्यक्ष की मंशा है कि वे इन ‘चेहरों’ को फिर से कार्यालय तक लेकर आएं।
पुराने पदाधिकारी या कार्यकर्ता जो भाजपा कार्यालय नहीं आ रहे हैं वे फिर से कार्यालय में समय दें और अपना अनुभव युवाओं के साथ बांटे और मार्गदर्शन दें जो आगे सभी के काम आ सके।
इसे अच्छी पहल माना जा रहा है।
इसके अलावा शेषराव यादव ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय से यह भी चर्चा शुरू कर दी है कि इन सदस्यों को सक्रिय सदस्य बनाया जाए फिर भले ही उन्होने 100 सदस्य बनाएं हों या नहीं।
इससे ये पुराने चेहरे पार्टी से दूर नहीं होंगे और उन्हें भी पार्टी के प्रति जिम्मेदारी का एहसास बना रहेगा और अपना महत्व समझ आएगा।
चर्चा में है कार्यप्रणाली
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव की कार्यप्रणाली शुरू से ही चर्चा में है।
जब वे कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनाए गए तब उन्हें राज्यसभा सदस्य सुश्री कविता पाटीदार ने ‘शुभंकर जिलाध्यक्ष’ की संज्ञा दी।
इसके बाद उन्हें पार्टी के लगभग हर कार्यक्रम में इसी नाम से पुकारा जाने लगा।

इसके बाद हाल ही में प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने भी उनकी कार्यप्रणाली की मुक्त कंठ से सराहना की और भाजपा कार्यकर्ताओं से चर्चा में कहा कि पूरे देश में उनका नाम हुआ है।
Read More…Chhindwara News : ओक्टे जी! जब आप हाफ पेंट में घूमते थे तब मेरे पिताजी जिले की राजनीति करते थे
Read More…Chhindwara News : पूर्व मंत्री की फोटो के नीचे लिखा ‘पूर्ण केंद्रीय मंत्री’ कांग्रेस ने ली चुटकी