Chhindwara News : आज 1 लाख सदस्य बनाएगी भाजपा

जिले में छिंदवाड़ा अव्वल, परासिया में पिछड़ा अभियान

Chhindwara News : छिंदवाड़ा। बुधवार को भाजपा के सदस्यता अभियान का अंतिम दिन है।

इस दिन भाजपा 1 लाख सदस्य बनाने जा रही है।

इसके लिए पार्टी के सभी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को एक-एक बूथ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि अपने-अपने बूथ पर मौजूद रहकर कम से कम 100 सदस्य बनाएंगे।

जिले में भाजपा को 3 लाख 50 हजार सदस्य बनाने के लक्ष्य दिया गया था।

इसमें से अब तक 2 लाख 50 हजार सदस्य बन चुके हैं।

लक्ष्य पूरा करने के लिए भाजपा हर बूथ पर 100 सदस्य बनाएगी।

पूरे जिले में कुल 1420 बूथ हैं।

ऐसे में सभी वरिष्ठ नेताओं को सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए निर्देशित किया गया है।

जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव ने बताया कि पूरे जिले में छिंदवाड़ा पहले नंबर पर है।

यहां अब तक 81 प्रतिशत सदस्य बना लिए गए हैं।

जबकि परासिया में सिर्फ 41 प्रतिशत सदस्य बनाए गए हैं।

ऐसे में परासिया में लक्ष्य पूरा करने के लिए टीम विशेष रूप से काम कर रही है।

Read More…Chhindwara News : शराब तस्कर को 1 वर्ष की सजा, 25 हजार का जुर्माना भी लगाया

सक्रिय सदस्य बनने के लिए 100 जरूरी

भाजपा का सक्रिय सदस्य बनने के लिए 100 सदस्य बनाना जरूरी कर दिया गया है।

ऐसे में लगातार कार्यकर्ता खुद को सक्रिय बनाने के लिए सदस्य बना रहे हैं।

यादव ने 200, झांझरी ने पार किया 500 का आंकड़ा

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य विजय झांझरी ने सदस्यता अभियान में 500 सदस्य बनाने का आंकड़ा पार कर लिया है।

दूसरी ओर जिला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव ने 200 से अधिक सदस्य बना लिए हैं।

दोनों ही नेता सदस्यता अभियान के अंतिम दिन भी अपनी सदस्य संख्या बढ़ाने पुरजोर कोशिश करेंगे।

इससे कार्यकर्ता भी अधिक से अधिक सदस्य बनाने प्रेरित हो रहे हैं।

Read More…Chhindwara News : नाले में गिरे युवक की मौत

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *