नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे 720 मरीज, 189 को किया रेफर
Chhindwara News : छिंदवाड़ा।100 दिन सेवा संकल्प और स्वास्थ्य की श्रृंखला में बुधवार को चांद में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में 720 मरीजों ने उपचार के लिए पंजीयन कराया, जिसमें सभी का उपचार कर 531 मरीजों को दवाइयां वितरित की गई।
189 मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश का मान सम्मान बढ़ाने का काम किया गया है, गरीबों तक शासन की योजना पहुंचने का काम किया है।

आज मोदी जी के कारण ही देश के सौ करोड़ से अधिक लोगों को योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है।
मोदी जी के संकल्प को पूरा करने लिए हम सिकल सेल की बीमारी को भारत से समाप्त करेंगे।
इस दिशा मे विशेषज्ञ ने काम भी शुरू कर दिया है।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक रमेश दुबे, गंभीर सिंग, चांद मंडल के अध्यक्ष कामेन्द्र ठाकुर, विजय झांझरी, ठाकुर दौलत सिंग, लखन वर्मा, दीपक खंडेलवाल, प्रभुनारायण नेमा, चंदू जैन,
नीरज भारद्वाज, अनिल सिंघई, राजेन्द्र सिंग रघुवंशी, आनंद हास्पिटल के डॉयरेक्टर रत्नेश रघुवंशी एवं भाजपा के सभी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।
पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचार कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा पुंज
सांसद बंटी विवेक साहू ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दीनदयाल पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
सांसद ने कहा कि श्रद्धेय दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के महान विचार भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणापुंज हैं।
सांसद श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पं. दीनदयाल उपाध्याय की सोच को क्रियान्वित करते हुए विकास और,
जनकल्याण के कार्य पूरे देश में जारी करते हुए उनके विचारों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए अभियान जारी है।
उनकी जयंती पर गांव-गांव में उनके विचारों पर केंद्रित कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं और अधिक से अधिक लोगों को उनके विचारों से जोड़ा जा रहा है।

श्री साहू ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय द्वारा लगाए गए जनसंघ के पौधे का विस्तार, विचार देश ही नहीं दुनिया के विभिन्न भागों तक हुआ है।
इस अवसर पर जिला भाजपा के अध्यक्ष शेषराव यादव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कन्हईराम रघुवंशी, भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य विजय झांझरी,
वरिष्ठ भाजपा नेता विजय पांडे, मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला रोहित पोफली, अशोक चौकसे सहित अन्य भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
वृद्धजनों का सम्मान के साथ होगा उनका नि:शुल्क उपचार
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर 1 अक्टूबर को सांसद बंटी विवेक साहू वृद्धजनों का सम्मान करेंगे।
इस अवसर पर वृहद स्तर पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में छिंदवाड़ा पांढुर्णा जिले के वृद्धजनों का नि:शुल्क उपचार किया जाएगा।
सांसद द्वारा सभी सामाजिक संगठनों के सहयोग से स्थानीय कलेक्ट्रेट के सामने ग्राउंड में वृद्धजनों का सम्मान एवं उनकी नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था की गई है।
स्वास्थ्य शिविर में जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्टर उपस्थित रहेंगे।
इस स्वास्थ्य शिविर में सभी बुजुर्गों की जांच कर उनका उपचार किया जाएगा एवं नि:शुल्क दवाइयां वितरित की जाएगी, जिसमें विशेष रूप से हृदय रोग विशेषज्ञ अर्थो में हिप रिप्लेसमेंट,

घुटनों का रिप्लेसमेंट की सुविधा रहेगी साथ ही न्यूरोलॉजी से संबंधित सभी प्रकार की बीमारियों का इलाज किया जाएगा नेत्र से संबंधित मोतियाबिंद एवं,
अन्य ऑपरेशन किए जाएंगे साथ ही सभी तरह की बुजुर्गों की समस्या है का समाधान किया जाएगा।
सांसद बंटी साहू ने सभी बुजुर्गों से इस स्वास्थ्य शिविर में प्राथमिकता के आधार पर पंजीयन कराने का अनुरोध किया है ताकि उनका उचित इलाज किया जा सके।
Read More…Chhindwara News : दबंग ने किया बोर पर कब्जा, ग्रामीण पानी के लिए परेशान
Read More…Chhindwara News : भाजपा स्वयं के विकास और विस्तार में जुटी, जनता भगवान भरोसे : सोनू मागो