Chhindwara News : छिंदवाड़ा बार काउंसिल के अध्यक्ष बने राजकुमार मिश्रा

सुनील लालवानी उपाध्यक्ष चुने गए, वित्त सचिव होंगे जय राय

Chhindwara News : छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा बार काउंसिल को नया अध्यक्ष मिल गया है।

वरिष्ठ अधिवक्ता राजकुमार मिश्रा इस बार हुए चुनावों में नए अध्यक्ष चुने गए हैं।

अधिवक्ता संघ के चुनाव का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया।

372 वोटों के साथ राजकुमार मिश्रा को अध्यक्ष चुना गया।

उपाध्यक्ष पद के लिए कांटे का मुकाबला देखने को मिला।

सुनील लालवानी ने 13 वोटों से उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की।

इसके अलावा पुस्तकालय सचिव पद पर सूर्यकांत वर्मा, सहसचिव पद पर अवधेश श्रीवास्तव, वित्त सचिव पद पर जय राय और सामान्य सचिव पद पर नंदू साहू निर्वाचित हुए।

गौरतलब है कि 10 अक्टूबर को अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और कार्यकारिणी पदाधिकारियों के लिए वोटिंग हुई थी।

इसमें 771 वोट डाले गए थे।

छंटनी के बाद मतदाता सूची में कुल 886 मतदाताओं को मतदान करने का अधिकार मिला था, जिसमें से 771 अधिवक्ताओं ने अपने मतों का उपयोग किया था।

किसे कितने वोट मिले

अध्यक्ष पद के लिए राजकुमार मिश्रा को 372, रामेसिंह चौधरी 163, संजय गुर्जर 118 और राजेंद्र सिंह बैस को 97 वोट मिले।

उपाध्यक्ष पद के लिए सुनील लालवानी को 296, राजकुमार पवार 283, श्रीमती ममता नामदेव 90, श्याम शिवहरे को 71 वोट मिले।

सहसचिव पद के लिए अवधेश श्रीवास्तव को 312, हिमेश शुक्ला 291, नीतू यादव को 111 वोट मिले।

वित्त सचिव के लिए जय राय को 446, शरद मालवीय 140, संजय कुमार चौकसे को 115 वोट मिले।

पुस्तकालय सचिव के लिए सूर्यकांत वर्मा को 416, राजेंद्र कुमार पारधे को 78 वोट मिले।

सामान्य सचिव के लिए नंदकिशोर साहू को 298, देवेंद्र वर्मा को 277 और अजय भांगे को 129 वोट मिले।

Read More…Chhindwara News : कमलनाथ के जन्मदिन पर श्रोता सुनेंगे कुमार विश्वास को

Read More…Chhindwara News : नाबालिग से दुष्कर्म : दोषी को आजीवन कारावास

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *