Chhindwara News : विघ्नहर्ता, बादशाह और नगर सेठ की निकली शाही सवारी

Chhindwara News : चौरई। नगर में विराजी विशाल गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कार्यक्रम गुरुवार को धूमधाम के साथ संपन्न हुआ नगरवासियों में जमकर उत्साह देखने को मिला।

स्वास्तिक व्यापारी मंडल की ओर से मुख्य मार्ग जय स्तंभ के समीप विराजे चौरई के विघ्नहर्ता की विदाई के लिए अकोला महाराष्ट्र से आए संकल्प प्रतिष्ठान बैंड ग्रुप ने शानदार प्रस्तुति देकर सबको आकर्षित किया।

वार्ड 5 में विराजे चौरई के बादशाह एवं बस स्टैंड के समीप विराजे नगर सेठ की भी शाही सवारी नगर भ्रमण के लिए निकली।

तीनों विशाल गणेश प्रतिमाओं को विदाई देने हजारों लोग पहुंचे और भगवान गणेश के दर्शन उपरांत आशीर्वाद मांगकर उन्हें विदाई दी।

कार्यक्रम में विधायक चौधरी सुजीत सिंह, पूर्व विधायक पं. रमेश दुबे, पूर्व नपा अध्यक्ष ओम अग्रवाल, नपा अध्यक्ष पूर्णिमा जैन,

उपाध्यक्ष सिरपत नायक, रामगोपाल चौरसिया, शरद खंडेलवाल, सुरेश शर्मा, प्रेमेंद्र साहू, अनुराग माहेश्वरी, ललित मालानी, धीरज खंडेलवाल, पंकज साहू सहित हजारों भक्त मौजूद रहे।

Read More…Chhindwara News : दुर्घटना : बाइक भिड़त में एक की मौत

समाजसेवी ग्रुप है संकल्प प्रतिष्ठान

महाराष्ट्र के अकोला से आए संकल्प प्रतिष्ठान बैंड ग्रुप ने मनमोहक प्रस्तुति देकर तालियां बटोरी ग्रुप के सदस्यों ने बताया कि सभी सदस्य डॉक्टर,

इंजिनियर के साथ ही अलग अलग व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। ग्रुप के लिए सभी अपनी नि:शुल्क सेवाएं देते हैं।

कार्यक्रम के बदले जो राशि मिलती है उसे जरूरतमंदों और समाज कल्याण के कार्यों में लगाते हैं।

पिछले नौ वर्षों से लगातार ग्रुप यही कार्य कर रहा है। सदस्य कहते हैं कि हम अपना कर्तव्य निभाकर पुण्य कार्य कर रहे हैं इससे संतुष्टि मिलती है।

Read more…Chhindwara News : युवक ने फांसी लगाकर समाप्त कर ली जीवनलीला

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *