Chhindwara News : भेडि़ए से भिड़ीं दो महिलाएं, आधे घंटे बाद मार गिराया

खेत में काम करते समय किया था हमला

Chhindwara News : छिंदवाड़ा। खेत में काम कर रही दो अधेड़ महिलाओं पर भेडि़ए ने हमला कर दिया।

घटना शुक्रवार सुबह की है।

भेडि़ए के हमले से घबराने की बजाए महिलाएं उससे भिड़ गईं और उसे मार गिराया।

दोनों महिलाओं ने भेडि़ए से लगभग आधे घंटे तक संघर्ष किया।

इस दौरान एक महिला ने पास ही में रखे फावड़े से भेडि़ए के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना सिंगोड़ी के पास खकरा चौरई गांव की है।

भेडि़ए को मारने के बाद दोनों ने परिजनों को जानकारी दी।

परिजन उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

भेडि़ए के हमले में घायल 65 वर्षीय भुजलो बाई के बेटे राजकुमार डेहरिया ने बताया कि मां सुबह दुर्गाबाई के साथ खेत में काम कर रही थी।

इसी दौरान एक भेडि़ए ने मां पर हमला कर दिया।

भेडि़ए ने मां की आंखों को नोंच दिया।

यह देखकर दुर्गाबाई उन्हें बचाने के लिए पहुंची।

आधे घंटे चले संघर्ष में दुर्गाबाई भी घायल हो गई।

उनके दोनों हाथों में गंभीर चोट लगी है।

वन विभाग की टीम देर से पहुंची

घायल महिला के बेटे ने वन विभाग को सूचना दी।

वन विभाग की टीम काफी देर से मौके पर पहुंची।

पीडि़त परिवार ने मुआवजे की मांग की है।

बता दें कि पहली बार इस क्षेत्र में भेडि़ए की हमले की घटना सामने आई।

लोगों को आशंका है कि और भी भेडिय़ा इस क्षेत्र में हो सकते हैं।

वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्क रहने कहा है।

Read More…Chhindwara News : सीएमओ जनता को ‘खच्चरों की फौज’ कहती हैं!

Read More…Chhindwara News : बीच बचाव करने पहुंचे युवक ने ही कर दिया हमला

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *