कमिश्नर के निर्देश पर बनी टीम
Construction : छिंदवाड़ा। नगर निगम जल्द ही कांग्रेस के युवा नेता एकलव्य यहके के काम्पलेक्स की नपाई
करने जा रही है। इस संबंध में निगम कमिश्नर के निर्देश पर टीम का गठन किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस टीम में उपयंत्री विवेक चौहान, सहायक यंत्री ब्रजेश पांडे और
निगम के ओएस मोहन नगदेव शामिल हैं। यह टीम काम्पलेक्स के अनुज्ञा अनुसार निर्माण संबंधी जांच करेगी
और जांच रिपोर्ट कमिश्नर को सौंपेगी। सूत्र बताते हैं कि टीम कभी भी काम्पलेक्स की जांच के लिए पहुंच सकती है।
कांगे्रस नेता एकलव्य यहके के काम्पलेक्स निर्माण को लेकर निगम को शिकायत की गई है जिसके
चलते ये कवायदें की जा रही हैं। निगम के जानकारों का मानना है कि जांच के दौरान
काम्पलेक्स निर्माण में यदि अनियमितता पाई जाती है तो उस हिस्से को तोडऩे की कार्रवाई भी की जा सकती है।
कार्रवाई से बचने लगा रहा जोर…!
सूत्र बताते हैं कि निगम की इस कार्रवाई से बचने एकलव्य हर तरह का जोर लगा रहा है।
वह लगातार अपने मातहतों से निगम अधिकारियों पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहा है।
बहरहाल, नियम विरुद्ध निर्माण को लेकर प्रशासन पहले से ही सख्त रवैया अपना चुका है।
इसके चलते अधिकारी भी दबाव में नहीं आ रहे हैं।
Read More…Rudeness : बद्तमीज वेटर और मालवा होटल!
Read More…Corruption : रिश्वत लेते उपयंत्री और रोजगार सहायक धराए