श्री राम की आकर्षक झांकियों का होगा संयोजन
Festival : छिंदवाड़ा। श्री राम जन्म उत्सव को भव्य रूप से मनाने के लिए शहर के हृदय स्थल श्री राम मंदिर में
बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी ने भाग लिया।
सत्यधर्म मंडल ट्रस्ट की बैठक में सर्वप्रथम जुलाई 2025 से मार्च 2025 तक का आय एवं व्यय का ब्यौरा
ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष सुभाष साहू द्वारा प्रस्तुत किया गया।
इसके उपरांत सभी सदस्यों ने भगवान राम के जन्मोत्सव को भव्य रूप प्रदान करने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए।
मंडल के अध्यक्ष मुकुल सोनी ने बताया कि श्री रामनवमी के अवसर पर प्रात: 10 बजे झंडा वंदन किया जाएगा।
उसके साथ ही मंदिर में भजन, कीर्तन एवं आतिशबाजी का भी आयोजन किया गया है।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों के सुझाव पर श्री तुलसी रामायण मंडल, संगीत रामायण मंडल,
श्री रामलीला मंडल के साथ ही श्री संतोषी माता मंदिर एवं सुंदरकांड ग्रुप के साथ ही अन्य धार्मिक संस्थाओं
ने अपनी झांकी को शोभायात्रा में सम्मिलित होने की सहमति प्रदान की गई।
बैठक की अध्यक्षता अरविंद प्रताप सिंह ने की, आभार व्यक्त आशु चौरसिया द्वारा किया गया।
बैठक में क्षेत्र की विभिन्न धार्मिक संस्थाओं के प्रमुख कस्तूरचंद जैन, राजू चरणागर,
सतीश दुबे लाला, अरविंद प्रताप सिंह, मुकुल सोनी, नन्हे शर्मा, अरविंद राजपूत, रामेश्वर चौरसिया,
अनिल सेठिया, सौरभ ठाकुर, अंकुर शुक्ला, रोहित द्विवेदी, अंशुल शुक्ला, राजेंद्र आचार्य,
सुभाष साहू, निखिल विश्वकर्मा, शुभम कसार सहित अन्य उपस्थित रहे।
Read More…Feedback : महापौर और निगमायुक्त ने लिया स्वच्छता का फीडबैक
Read More…Press Conference : भाजपा ने थोपा बढ़ा हुआ संपत्तिकर और जलकर : मागो