यहां तैयारी शुरू हो गई है…आप आने की तैयारी कीजिए…
Holi Hai… : छिंदवाड़ा। इस बार पता है रंग पंचमी कैसे मनने वाली है…नहीं पता है तो इस खबर को पढिय़े।
हर वर्ष की तरह इस बार भी रंग पंचमी पर छिंदवाड़ा को रंगने की तैयारी है।
शनिवार शाम को गांधीगंज स्थित दीनदयाल रसोई में रंगपंचमी महोत्सव को मनाए जाने
को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।
इसमें इस वर्ष रंग पंचमी महोत्सव 19 मार्च, दिन बुधवार को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।
साथ ही रंग पंचमी महोत्सव को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के संबंध में चर्चा की गई।
रंग पंचमी महोत्सव समिति के सदस्यों सहित सामाजिक धार्मिक एवं नगर के गणमान्य की
उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में उपस्थितजनों ने रंग पंचमी महोत्सव को
ऐतिहासिक बनाने को लेकर खासा उत्साह दिखाया।
रंग पंचमी महोत्सव समिति के प्रचार प्रसार प्रमुख नरेंद्र कुमार जैन ने बताया कि इस वर्ष
रंग पंचमी महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं।
रंग पंचमी पर्व के अवसर पर बरसते रंग और उड़ते गुलाल के साथ जुलूस निकाला जाएगा,
जो गांधीगंज से प्रारंभ होकर शनिचरा बाजार, श्याम टॉकीज, छोटा तालाब,
पावर हाउस, छोटी बाजार, गोलगंज, फवारा चौक होकर दशहरा मैदान पहुंचेगा।
जुलूस के दौरान 10 टन गुलाल उड़ाया जाएगा और तीन बड़ी गैर रंग वर्षा करेंगी।
उत्सव की धूम को बढ़ाने के लिए पांच डीजे और धमाल की व्यवस्था भी की गई है।
इसके साथ ही जुलूस में राधा कृष्ण की जोड़ी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी,
जिन पर जुलूस के दौरान पुष्प वर्षा की जाएगी। साथ ही नृत्य की टोलियां भी जुलूस में शामिल रहेंगी।
उन्होंने बताया की जुलूस में महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल रहेंगी
छिंदवाड़ा में रंग पंचमी मनाने की शुरुआत 4 वर्ष पहले की गई थी।
तभी से हर साल रंग पंचमी महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है।
शनिवार को रंग पंचमी महोत्सव मनाने को लेकर आयोजित बैठक में प्रतीक शुक्ला,
अशोक संचेती, अरुण अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, आशुतोष डागा, लवली मक्कड़,
अरविंद राजपूत, संजय जैन, नीरज भारद्वाज, आकाश साहू,
पंकज अग्रवाल, सौरभ गुप्ता, सोनू साहू, अमित रूपड़ा, संदीप साहू,
रोमी राय, बलराम साहू आदि उपस्थित थे।
Read More…International Women’s Day : हर क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी निभाएं महिलाएं : गरिमा दामोदर
Read More…BJP News : आपस की खटपट बंद करनी पड़ेगी, बहुत हो गया : शेषराव यादव