Loksabha Election 2024 : नकुलनाथ की चुनाव आयोग से शिकायत

भाजपा बोली-हमारे नेताओं का अपमान कर रहे; कांग्रेस ने भी की कंप्लेंट

Loksabha Election 2024 : भोपाल। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दल एक दूसरे की शिकायत लेकर चुनाव आयोग की चौखट पर पहुंचे हैं।

भाजपा ने राजगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह और छिंदवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है तो दूसरी ओर कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि आचार संहिता के बीच मुख्यमंत्री निवास को राजनीतिक बैठकों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

यहां विधायकों और नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई जा रही है। सोमवार को भाजपा का प्रतिनिधि मंडल चुनाव आयोग पहुंचा। जहां मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन से शिकायत की।

बीजेपी के प्रतिनिधिमंडल में सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी, भाजपा निर्वाचन आयोग समन्वय विभाग के प्रदेश संयोजक एसएस उप्पल, भाजपा न्यायिक व निर्वाचन विभाग के सह संयोजक अशोक विश्वकर्मा शामिल थे।

भाजपा ने यह कहा शिकायत में…

भाजपा ने अपनी शिकायत में कहा है कि राजगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं पर अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं।

वे जानबूझकर भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं का अपमान कर रहे हैं। वे चुनाव के समय भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल गिराने के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं।

भाजपा ने मांग की है कि इसलिए चुनाव आयोग दिग्विजय सिंह पर 4 जून 2024 तक मीडिया में किसी भी तरीके के भाषण देने व सभा करने पर रोक लगाए।

नकुलनाथ पर कमलेश शाह के अपमान का आरोप…

भाजपा ने अपनी शिकायत में बताया है कि छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा से विधायक कमलेश शाह को कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी नकुलनाथ ने एक चुनावी सभा में बिकाऊ व गद्दार कहा है।

वे अनुसूचित जनजाति वर्ग के हैं और यह बात नकुलनाथ पहले से जानते हैं।

अनुसूचित जनजाति वर्ग के एक विधायक को गद्दार-बिकाऊ कहना पूरी अनुसूचित जनजाति का अपमान है, इसलिए नकुलनाथ के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत कार्यवाही की जाए ताकि क्षेत्र में व्याप्त असंतोष से कानून-व्यवस्था की स्थिति न बिगड़ सके।

कांग्रेस ने शिकायत में ये कहा…

कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की गई शिकायत में कहा है कि प्रदेश में आचार संहिता लागू है। इस दौरान 29 मार्च 2024 को भाजपा ने मुख्यमंत्री निवास को कार्यालय के रूप में उपयोग किया।

यहां राजनीतिक बैठक आयोजित की गई।

जिसमें लोकसभा चुनाव से संबंधित तैयारियों पर चर्चा की गई।

बैठक में लोकसभा प्रभारी, विधायक, क्लस्टर प्रभारी व भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी मौजूद थे।

यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।

कांग्रेस ने कहा- नियमानुसार मुख्यमंत्री निवास शासकीय निवास होने के कारण किसी भी राजनीतिक दल का कार्यालय या बैठक का स्थान नहीं हो सकता।

जबकि भाजपा लगातार मुख्यमंत्री निवास का उपयोग भाजपा कार्यालय के रूप में कर रही है।

कांग्रेस ने चुनाव आयोग से अनुरोध किया है कि लोकसभा चुनाव के दौरान प्रभावशील आदर्श आचार संहिता का सम्मान बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री निवास के दुरुपयोग करने पर प्रकरण दर्ज किया जाए।

Read More…

Loksabha Election 2024 : अग्नि परीक्षा के समय हमें अपनों ने धोखा दिया : प्रियानाथ

भड़के कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ ; सुनिए क्या कुछ कह दिया…

Spread The News

One thought on “Loksabha Election 2024 : नकुलनाथ की चुनाव आयोग से शिकायत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *