परासिया नपाध्यक्ष विनोद मालवीय ने दी सफाई
Parasiya Matter : छिंदवाड़ा। परासिया नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय ने खुद पर दर्ज हुए मामले
के बाद अब मीडिया को सफाई दी है। उनका कहना है कि ‘हां मैंने वीडियो पोस्ट किया था लेकिन वह गलती से हो गया था।
मैं किसी और को भेज रहा था लेकिन वह गलती से सोशल मीडिया ग्रुप में पोस्ट हो गया
जिसके बाद मैने कुछ मिनटों में ही उसे डिलीट कर दिया था।’
दूसरी ओर इस मामले में शिकायतकर्ता अनुज पाटकर भी मीडिया के सामने आए।
उन्होने विनोद मालवीय पर आरोप लगाया कि पूरा शहर जानता है कि ये रात में कुछ पेय पदार्थों का सेवन करते हैं
और उसके बाद सोशल मीडिया ग्रुपों में ऊटपटांग पोस्ट डालते हैं।
अनुज ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष नगर का प्रथम नागरिक होता है और उनकी इन हरकतों से नगर का भी अपमान है।
अनुज पाटकर ने कहा कि विनोद मालवीय की हरकतों से पार्टी की भी छवि को नुकसान हो रहा है।
उन्होने सवाल उठाया कि क्या ऐसे व्यक्ति को पद पर बने रहना चाहिए।
उन्होने उम्मीद जताई कि पार्टी अब विनोद मालवीय को बाहर का रास्ता दिखाएगी।

Read More…Complaint : परासिया नपाध्यक्ष के विरुद्ध FIR दर्ज
Read More…Communal Marriage : जुन्नारदेव में आज 1021 जोड़े लेंगे सात फेरे