भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों ने आयोजित किया होली मिलन समारोह
Political Holi : छिंदवाड़ा में आज मंगलवार को दोनों प्रमुख प्रतिद्वंदी राजनीतिक दलों भाजपा और कांग्रेस ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया।
दोनों पार्टियों के नेताओं ने न सिर्फ कार्यकर्ताओं के साथ रंग गुलाल लगाकर उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं
बल्कि होली के गीतों और फाग की धुनों पर जमकर थिरके भी।
जिले के पूर्व सांसद नकुल नाथ भी कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम में शामिल हुए।
भाजपा : जिले भर से पहुंचे नेता और कार्यकर्ता
सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने जिला कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया।
इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं और नेताओं का भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने
गुलाल लगाकर स्वागत किया। इस आयोजन में जिले भर से कार्यकर्ता शामिल हुए।
महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम मेें भागीदारी निभाई।
इस दौरान सभी एक दूसरे को गुलाल से रंगते नजर आए।
जिला भाजपा ने कार्यकर्ताओं के लिए स्वल्पाहार की भी व्यवस्था की थी।
कार्यक्रम खत्म होते-होते वरिष्ठ नेता खुद को होली के गीतों पर थिरकने से नहीं रोक पाए और जमकर डांस किया।
समारोह में जिला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव के साथ चौरई पूर्व विधायक पं. रमेश दुबे,
जुन्नारदेव पूर्व विधायक नत्थन शाह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पोफली,
भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रियवर सिंह ठाकुर, पूर्व निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र दीपू मिगलानी,
वरिष्ठ भाजपा नेता विजय झांझरी, विजय पांडे, लखन वर्मा, संदीप रघुवंशी, संजय पटेल, उत्तम ठाकुर,
संजय सक्सेना, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी संदीप सिंह चौहान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गरिमा प्रतीक दामोदर,
मंडल अध्यक्ष लीला बिजोलिया, कमलेश उईके, अजय सक्सेना, अभिलाष गौहर, बंटी विवेक राय,
बंटी उईके, माइकल पहाड़े, अनीस पटेल, शिखर पांडे, शैलेंद्र मालवी, दिंशू यादव, राहुल शर्मा,
भाजपा आईटी सेल जिला संयोजक दीपक कोल्हे सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
नकुल ने गाया फाग, बोले- पिक्चर अभी बाकी है
जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ अपने समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं होली मिलन समारोह में शामिल हुए।
कांग्रेस ने होली मिलन समारोह का आयोजन जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन परिसर में किया।
यहां भी चारों तरफ रंग और गुलाल उड़ता नजर आया। समारोह में फाग गायन भी हुआ।
पूर्व सांसद ने कार्यकर्ताओं के साथ लोकगीतों का आनंद लिया।
रंगों की बौछार और ढोल-नगाड़ों की धुन पर कांग्रेस कार्यकर्ता जोश में झूमते नजर आए।
होली मिलन समारोह में नकुलनाथ ने कहा कि यह तो सिर्फ ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि अगले साल यह आयोजन और भी भव्य एवं विशाल रूप से मनाया जाएगा।
कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नकुल नाथ को जमकर रंग लगाया।
पूर्व सांसद को अपने बीच पाकर कार्यकर्ता खासे उत्साहित नजर आए।
इस होली मिलन समारोह में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, आनंद बक्षी, पप्पू यादव,
नेता प्रतिपक्ष सोनू मागो, महिला कांग्रेस अध्यक्ष किरण चौधरी, सेवादल अध्यक्ष सुरेश कपाले,
युवा कांग्रेस प्रभारी एकलव्य अहाके, जिला कांग्रेस सहकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जय सक्सेना,
जिला एनएसयूआई अध्यक्ष अजय ठाकुर, जिला युवा कांगे्स अध्यक्ष गोलू पटेल के सहित बड़ी संख्या में जिले भर से कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
Read More…Fake Robbery : फर्जी निकली डकैती, चोरी छुपाने रच दी कहानी
Read More…Nagpur Update : कई इलाकों में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू, गिरफ्तारियां भी हुईं