अमरवाड़ा विधायक के नेतृत्व में निकली विशाल तिरंगा यात्रा
Tiranga Yatra : अमरवाड़ा। विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड मुख्यालय हर्रई में आपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक
सफलता पर भारतीय सेना के सम्मान में अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह
के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। राजमहल प्रांगण में भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण
कर यात्रा का शुभारंभ किया गया। भारत माता की जय एवं भारतीय सेना जिंदाबाद के गगन भेदी नारों
के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए राजमहल परिसर पहुंची।
यहां राष्ट्रीय गीत के उपरांत तिरंगा यात्रा का समापन किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती केसर नेताम, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रानी माधवी शाह,
वरिष्ठ भाजपा नेता सीताराम डेहरिया, दीपक नेमा, शंभू साहू, मनोज नेमा, दीपक पांडे, विनोद चौरसिया,
रमेश अग्रवाल, सीताराम सोनी, डॉलर जैन, रवि शंकर विश्वकर्मा, सौरभ चौकसे, राजेंद्र नवरेती,

दीपक नायक, शहजाद खान, श्याम साहू, मंडल अध्यक्ष रामनारायण धुर्वे, मंडल महामंत्री श्रीमती सौम्या जैन,
श्रीमती दीपा डेहरिया एवं हरीश साहू, युवा भाजपा नेता प्रिंस साहू, सोशल मीडिया प्रभारी राकेश,
अभियान प्रमुख देवेंद्र सिंह डेहरिया, अनुभव परिहार, अर्पित लाला, अतुल यादव, गोलू साहू,
अंशू सोनी, विशाल सूर्यवंशी एवं बड़ी संख्या में भाजपा नेता और मातृशक्ति की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री डॉ. प्रियंक शर्मा द्वारा किया गया।

Read More…Shameful Comment : ‘कुंवर’ बनें रहेंगे ‘मंत्री’ या…!