Corruption : मंगेश पैसे देता है इसलिए नहीं हटा रहे ?

नगर निगम में वाहन शाखा के सहायक प्रभारी की कार्यप्रणाली विवादों में

Corruption : छिंदवाड़ा। नगर पालिक निगम और यहां के कर्मचारी लगातार किसी न किसी कारण से

चर्चाओं में बने रहते हैं। भ्रष्टाचार के मामले में सबसे अधिक सुर्खियां निगम कर्मचारी ही बटोरते हैं।

ताजा मामला वाहन शाखा के सहायक प्रभारी मंगेश पवार को लेकर चल रहा है।

लगातार शिकायतों और विवादों के बावजूद मंगेश पवार को हटाया नहीं जा रहा।

कई वर्षों से मंगेश पवार वाहन शाखा में जमा है, कई विवाद भी हुए, भ्रष्टाचार के आरोप लगे

लेकिन मजाल है कि कोई उसकी कुर्सी हिला भी पाया हो। हाल ही में निगम परिषद की बैठक हुई।

बैठक में दो कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाते हुए उन्हें हटाने की मांग की गई।

इनमें एक मंगेश पवार और दूसरे उपयंत्री भानु सूर्यवंशी का नाम शामिल था।

Advertisement

इस बैठक के ठीक अगले दिन उपयंत्री भानु सूर्यवंशी से जलप्रदाय शाखा अंतर्गत पानी टैंकर के माध्यम

से जलापूर्ति/अन्य कार्यों का संचालन, संधारण एवं डीजल वितरण का कार्य छीनकर

उपयंत्री रवि हनोते को सौंप दिया गया। इसके ठीक उलट मंगेश पवार के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई।

एक अधिकारी ने तो अनौपचारिक रूप से यह तक कह दिया कि ‘मंगेश पैसे देता है इसलिए ऊपर वाले नहीं हटाते’

इसके बाद एक बार फिर मंगेश पवार की भ्रष्ट व्यवस्था में गहराती जड़ों को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

निगम प्रबंधन एक कर्मचारी के साथ ‘सगे’ तो दूसरे के साथ ‘सौतेले’ जैसा व्यवहार कर नियम और

व्यवस्था को खुले रूप से ठेंगा दिखा रहा है।

डीजल अब भी मंगेश के हाथ में !

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जो प्रभार रवि हनोते को दिया गया उसमें से डीजल का काम

अब भी मंगेश पवार के पास ही है। सभी जानते हैं कि डीजल खरीदी को लेकर निगम में बड़ी गड़बड़ चल रही है।

इसी डीजल के कारण मंगेश ‘चांदी’ काट रहा है। बहरहाल, मंगेश पवार को लेकर निगम प्रबंधन पर

जो आरोप लगे हैं उससे इस पर विचार करना जरूरी हो जाता है कि…मंगेश पैसे देता है इसलिए नहीं हटा रहे ?

Advertisement

Read More…Public Problem : कचरा घर से फैली बदबू, राहगीर और रहवासी परेशान

Read More…Kanafoosee : गोलू और राजा की पार्टनरशिप से भू-माफिया बना नितिन !

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *