Kanafoosee : एक वीडियो और हो सकता है लीक !

सत्तारूढ़ दल के संगठन के एक पदाधिकारी की बढ़ सकती हैं मुसीबतें

Kanafoosee : छिंदवाड़ा। जुन्नारदेव के मंडल अध्यक्ष का मामला अभी पूरी तरह ठंडा भी नहीं हुआ है कि

सत्तारूढ़ दल के एक और मंडल पदाधिकारी के वीडियो लीक की चर्चाएं तेजी से होने लगी हैं।

कानाफूसी है कि ये मंडल पदाधिकारी एक ग्रामीण क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और कोयलांचल के

ही हैं। संगठन में अपना रौब दिखाकर ये मंडल पदाधिकारी एक आदिवासी महिला जनप्रतिनिधि का

लंबे समय से शोषण करते आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि जिला मुख्यालय पर आयोजित एक

प्रशिक्षण वर्ग के दौरान दोनों को एक ‘पैलेस’ के कमरे से साथ निकलते देखा गया था जिसके बाद यह

कानाफूसी शुरू हुई। इस मामले के भी एक-दो वीडियो हैं जो कभी भी बाहर आ सकते हैं।

उक्त मंडल पदाधिकारी के विरोधी सक्रिय हो गए हैं।

बहरहाल, यदि इस कानाफूसी में जरा भी सच्चाई है तो सत्तारूढ़ भाजपा को कोयलांचल में

तीसरा बड़ा झटका लग सकता है जो सीधे पार्टी की अस्मिता से खिलवाड़ ही होगा।

Read More…BJP MP News : जुन्नारदेव मंडल अध्यक्ष का आपत्तिजनक ऑडियो और फोटो वायरल !

Read More…BJP MP News : मंडल अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर की पुष्टि

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *