Corruption : तेज बारिश में 13 लाख की पुलिया धराशायी

कलकोट गांव में अवागमन बाधित

Corruption : छिंदवाड़ा। बारिश न सिर्फ हरियाली का मौसम है बल्कि सरकारी कार्यों की पोल खोलने का भी

मौसम होता है। मोहखेड़ विकासखंड की ग्राम पंचायत देवगढ़ के कलकोट गांव में मनरेगा के तहत

बनी एक पुलिया की पोल इस बारिश ने खोल दी। यह पुलिया पहली तेज बारिश में ही धराशायी हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2020 में करीब 12 से 13 लाख रुपए की लागत से बनी इस पुलिया का एक

हिस्सा तेज बहाव में बह गया। इससे ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो गया है। ग्रामीणों ने

बताया कि पुलिया का निर्माण महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा)

के तहत कराया गया था। उनका आरोप है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता और तकनीकी

मानकों का पालन नहीं किया गया। पुलिया बनने के कुछ समय बाद ही उसमें दरारें दिखाई देने लगी थीं।

इस बार मानसून की पहली तेज बारिश में उसका एक हिस्सा बह गया।

पुलिया क्षतिग्रस्त होने से आदिवासी बहुल कलकोट गांव के दो हिस्सों के बीच

आवागमन लगभग ठप हो गया है। यही पुलिया गांव का मुख्य संपर्क मार्ग थी। नदी में पानी

बढऩे पर लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि आपात स्थिति में

एम्बुलेंस का गांव तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया है, जिससे मरीजों और गर्भवती

महिलाओं की चिंता बढ़ गई है। बारिश के दौरान स्कूली बच्चों को क्षतिग्रस्त पुलिया और

उफनते नाले के बीच से होकर स्कूल जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द

वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस मामले में जनपद

पंचायत मोहखेड़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डीके कर्पे ने बताया कि मामले की जांच

कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read More…Kanafoosee : 18 लाख का सूटकेस कर गया काम

Read More…Fraud : साबिर अली ने छिंदवाड़ा से 5.46 लाख उड़ाए, हरभजन बन कर रहा था नौकरी

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *