BJP News : मंत्री के कार्यक्रम से भाजपा जिलाध्यक्ष को रखा दूर!

गलतफहमी के नाम पर ‘भैया’ ने कर लिया अपना काम

BJP News : छिंदवाड़ा। हाल ही में प्रदेश के आदिम जाति कल्याण मंत्री विजय शाह का छिंदवाड़ा दौरा हुआ।

इस दौरे में खास बात ये थी कि सत्तारूढ़ भाजपा के जिलाध्यक्ष का ही इस कार्यक्रम में कोई अता पता नहीं था।

सांसद बंटी विवेक साहू, भाजपा जिला महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी और न जाने कितने भाजपा नेता

कलेक्ट्रेट मेें मंत्री विजय शाह के कार्यक्रम में नजर आए लेकिन सत्तारूढ़

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव कहीं नजर नहीं आए।

सूत्र बताते हैं कि उन्हें मंत्री से मिलने के लिए मना कर दिया गया था।

छिंदवाड़ा भाजपा में ‘भैया’ की मोनोपल्ली के चलते जिलाध्यक्ष को भी तवज्जो

नहीं दी जा रही इस बात का ये ताजा उदाहरण है।

बहरहाल, कहा जा रहा है कि प्रशासनिक गल्तियों या गलतफहमियों के चलते यह स्थिति बनी।

अब गलतियों का पिटारा कलेक्टर पर फोड़़ा जा रहा है।

जब बात पतासाजी की आई तो पता चला कि पूरा माजरा आदिम जाति कल्याण विभाग से जुड़ा है।

यहां सहायक संचालक शिक्षा श्री सातनकर को अधिकारियों के निर्देश थे कि

आमजन रात्रि 8 बजे मंत्री जी से मिले सकेंगे लेकिन श्री सातनकर ने उपरोक्त निर्देश मिलने के बाद

पहला फोन भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव को ही लगा दिया और कहा कि ‘आप 8 बजे ही मिल सकते हैं,

उससे पहले न आएं। इससे कई बातों ने जन्म ले लिया।

अब जब मामले ने तूल पकड़ा तो श्री सातनकर ने कलेक्टर का नाम ले लिया।

उनका कहना था कि कलेक्टर की ओर से निर्देश थे, लेकिन पता करने वाले तो पता कर ही लेते हैं।

बाद में पता चला कि निर्देश कलेक्टर के नहीं ‘भैया’ के थे।

दरअसल ‘भैया’ नहीं चाहते थे कि भाजपा जिलाध्यक्ष मंत्री के कार्यक्रम में शामिल हों।

बहरहाल वस्तुस्थिति जो भी हो लेकिन मामला राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

इनका कहना है

कुछ गड़बड़ हुई थी, मैने भाजपा जिलाध्यक्ष से बात कर ली है और गलतफहमी दूर हो गई है।

– श्री सातनकर, सहायक संचालक शिक्षा

Read More…BJP News : आपस में भिड़े भाजपा नेता, सांसद ने भी दिया जवाब!

Read More…BJP News : शेषराव या गरिमा; आखिर कौन होगा भाजपा जिलाध्यक्ष ?

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *