Festival : …राम काज करिबे को आतुर

हिंदू उत्सव समिति की तैयारियां अंतिम चरण में

Festival : छिंदवाड़ा। रामनवमी को लेकर हिंदू उत्सव समिति की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।

समिति के पदाधिकारी दिन-रात ‘राम काज’ में पूरे उत्साह से जुटे हुए हैं।

गुरूवार को (आज) हिंदू उत्सव समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने रामनवमी पर्व के

आयोजन को लेकर पत्रकार वार्ता में जानकारी साझा की।

समिति पदाधिकारियों ने कहा कि इस आयोजन को अविस्मरणीय और ऐतिहासिक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

ऐसा होगा शोभायात्रा का मार्ग

इस बार रामनवमी पर वाहन रैली न निकालते हुए शोभयात्रा (पदयात्रा) निकालने का निर्णय हिंदू उत्सव समिति ने लिया है।

पत्रकार वार्ता में समिति के अध्यक्ष गुरजीत सिंह शंटी बेदी ने बताया कि शोभायात्रा 6 अप्रैल को

श्री दादाजी धुनीवाले मंदिर से शाम 4 बजे प्रारंभ होकर चारफाटक संतोष माता मंदिर,

गुरुद्वारे के बाजू से होते हुए शनिचरा बाजार, मनमंदिर, श्याम टाकीज से पुन: चारफाटक,

तिलक मार्केट, शास्त्री जी की प्रतिमा के सामने से होते हुए यातायात थाना, मानसरोवर काम्पलेक्स,

जेल तिराहा, फव्वारा चौक, अनगढ़ हनुमान मंदिर, कोतवाली थाना के सामने

से होते हुए दशहरा मैदान पहुंचेगी। यहां शोभायात्रा का समापन किया जाएगा।

इस दौरान अनगढ़ हनुमान मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा।

शोभयात्रा में ये नजर आएंगे…

समिति अध्यक्ष श्री बेदी ने बताया कि शोभयात्रा में सबसे पहले डीजे रहेगा जिसमें शिव गर्जना के साथ

संत, महात्मा, पुजारी रहेंगे। हनुमान जी, अंगद जी और सुग्रीव जी के साथ लगभग सवा सौ की संख्या में वानर सेना रहेगी।

श्री राम दरबार की आकर्षक झांकी रहेगी। रथ पर सवार मां दुर्गा और मां काली की झांकी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।

कन्याओं की टोली रामधुन के साथ चलेगी। भगवान शंकर माता पार्वती के साथ रथ पर सवार नजर आएंगे।

महाकाल की झांकी भी श्रद्धालु देख सकेंगे। इसके साथ ही भारत माता की सुंदर झांकी भी तैयार की गई है।

मातृशक्ति ड्रेस कोड में रहेंगी

शोभायात्रा में मातृशक्ति से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने कहा गया है।

इनके लिए ड्रेस कोड भगवा साड़ी तय किया गया है।

विद्युत साज-सज्जा से जगमगाया शहर

रामनवमी पर्व को लेकर पूरे शहर को आकर्षक विद्युत साज-सज्जा से सजाया गया है।

शहर की सुंदरता देखते ही बन रही है। लगभग 500 किलो तोरन और पताकाएं इस साज-सज्जा में चार चांद लगा रही हैं।

संघे शक्ति कलियुगे : चंद्रभान

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह ने कहा ‘संघे शक्ति कलियुगे’

अर्थात कलयुग में संगठन ही शक्ति है। उन्होने बांगलादेश का उदाहरण देते हुए सभी सनातनियों से

एकजुट होने का आव्हान किया। उन्होने उम्मीद जताई कि जिस प्रकार हिंदू उत्सव समिति तैयारियों में जुटी है,

इस बार रामनवमी का आयोजन ऐतिहासिक होने जा रहा है।

रामनवमी की पूर्व संध्या पर पांच दीपक अवश्य जलाएं : यादव

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि रामनवमी की

पूर्व संध्या पर हर सनातनी अपने घर में पांच दीपक अवश्य जलाए।

उनके इस सुझाव की सभी ने सराहना की।

इन्होने भी किया संबोधित

पत्रकार वार्ता को अनगढ़ हनुमान मंदिर के

महंत नागेंद्र ब्रम्हचारी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गंगाप्रसाद तिवारी, पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना,

रमेश पोफली, विजय पांडे, निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनू मागो, गुलाबी गैंग कमांडर पूर्णिमा वर्मा ने भी संबोधित किया।

वक्ताओं ने एक सुर में सभी सनातनियों से कार्यक्रम में शामिल होने का आव्हान किया।

मंच संचालन संतोष राय ने किया।

ये भी रहे मौजूद

इस दौरान शिव मालवी, हरिओम सोनी, धर्मेद्र मिगलानी, अभिलाष गौहर, योगेश सदारंग, दिवाकर सदारंग,

अरुण शर्मा, शैलेंद्र मालवी, आनंद बक्षी, इंद्रजीत सिंह बैस, विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष अरविंद प्रताप सिंह,

जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष किरण चौधरी, पूर्व महापौर कांता सदारंग,

भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष गरिमा प्रतीक दामोदर, अजय सक्सेना, विजय झांझरी,

संतोष तिवारी, राहुल शर्मा और सौरभ बावरिया भी मौजूद रहे।

Read More…Protest : दमोह घटना का विरोध, अधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन

Read More…Minister Visit : छ: साल बाद निकला जियोस की बैठक का ‘मुहूर्त’

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *