भाजपा की फायर ब्रांड नेत्री उमा भारती प्रदेश में बढ़ाएंगी सक्रियता
MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम और भाजपा की फायर ब्रांड नेत्री उमा भारती
एक बार फिर प्रदेश में सक्रियता बढ़ाने तैयार हैं।
उनके तेवर देखकर लगता है कि वे ‘पिछली बार’ की तरह ही इस बार भी अपनी ही सरकार को घेरने का मूड बना चुकीं हैं।
मुद्दे भी वही होंगे… गाय, गंगा का संरक्षण और शराब बंदी।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कल यानी 8 मार्च 2025 को उन्होने एक कार्यक्रम में महिलाओं से
संवाद करते हुए उन्होने अपनी बात कही।
इस कार्यक्रम में वे महिलाओं को उनकी शक्ति का एहसास करातीं नजर आ रही हैं।
फिर वे अपनी बात रखते हुए कहतीं हैं कि गाय और गंगा के संरक्षण के साथ शराब बंदी फेज-2
पर फिर काम शुरू करने जा रही हैं।
सुश्री उमा भारती ने कहा कि उन्होने गंगा के मामले पर एक वर्ष तक कुछ नहीं बोला,
क्योंकि कुंभ होने वाला था जहां आधे से ज्यादा हिंदुस्तान इकट्ठा हुआ, लेकिन अब वे शांत नहीं रहेंगी।
इसी प्रकार शराब बंदी पर उन्होने कहा कि सरकार को दो वर्ष का समय दे दिया।
सरकार अब तक शराब बंदी लागू नहीं कर पाई।
Read More…MP News : फिर ‘अस्तित्व’ में आने को आतुर ‘जनशक्ति’..?
उनकी बातों से स्पष्ट तौर पर समझ आ रहा था कि वे सरकार पर कटाक्ष कर रही हैं।
उन्होने कहा कि आबकारी राज्य सरकारों का विषय है, केंद्र का नहीं।
राज्य सरकारें चाहें तो शराब बंदी लागू कर सकती हैं।
उन्होने कहा इसके पार्टियों (राजनैतिक दलों) को इसे पहले अपने एजेंडे में शामिल करना होगा।
जैसे राम मंदिर बनाएंगे… राम मंदिर बन गया, अब घर को भी मंदिर बनाना है।
घर मंदिर तक होगा जब घर में शराब नहीं होगी।
Read More…Holi hai… : इस बार ऐसे मनेगी रंग पंचमी…
उनका यह पूरा संवाद उनकी फेसबुक आईडी से लाइव चलाया गया।
इस फेसबुक लिंक पर क्लिक करें और सुनें क्या बोलीं पूर्व सीएम उमा भारती…
https://www.facebook.com/share/v/18XofJhT9n
विशेष बातें जो पूर्व सीएम उमा भारती ने कहीं…
- स्त्री की सबसे बड़ी शत्रु शराब है।
- नदी की सबसे बड़ी शत्रु उसमें फेंकी गई गंदगी है।
- गाय का सबसे बड़ा शत्रु उसके पालन पोषण में व्यवस्था का अभाव है।
- भारत हिंदू राष्ट्र है इसे घोषित करने की जरूरत नहीं है।
- भारत हिंदू राष्ट्र है इसलिए यहां सर्वधर्म समभाव की भावना है।
- भारत हिंदू राष्ट्र है इसलिए यहां सभी धर्मों के लोग रह रहे हैं।
- अगर भारत हिंदू राष्ट्र है तो यहां गौ वंश की हत्या नहीं होनी चाहिए।
- अगर भारत हिंदू राष्ट्र है तो भारत में गंगा और गाय को अविरल और निर्मल रहना चाहिए।
- अगर भारत हिंदू राष्ट्र है तो इसमें महिलाओं को पूरे सम्मान और पूरी सुरक्षा के साथ जीवन जीने का अवसर मिलना चाहिए।
- अब तक मध्यप्रदेश को समय नहीं दे पा रही थी। अब प्रदेश में पूरा समय देंगी।
- आज कल सरकारें जितना पैसा योजनाओं पर खर्च नहीं करतीं, उससे ज्यादा प्रचार च्रसार में खर्च कर देती हैं।
- मैं धनतंत्र की बजाए आत्मबल से राजनीति करती हूं।