Pandhurna News : चलती ट्रेन के टायलेट में मिली यात्री की लाश

पांढुर्णा में रोकी ट्रेन, शव लेकर आंध्र प्रदेश रवाना हुए परिजन

Pandhurna News : पांढुर्णा। नागपुर से भोपाल की ओर जा रही केरला सुपर फास्ट एक्सप्रेस के एक कोच के टायलेट में यात्री का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

पांढुर्णा स्टेशन पर ट्रेन रुकवाकर शव को उतारा गया।

बताया जाता है कि यात्री की अचानक तबीयत बिगडऩे से उसकी मौत हुई।

घटना शनिवार की देर रात की बताई जाती है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यात्री का नाम कुराकुला पीटर पॉल है, जिसकी उम्र 52 साल है।

वह ग्राम पटचूरू तहसील प्रकाशम आंध्रप्रदेश का निवासी है।

मृतक के पुत्र तरुण कुमार ने बताया कि उसके पिता पेशे से एक निजी कंपनी में ड्राइवर हैं।

पूरा परिवार विजयवाडा से आगरा घूमने जा रहा था।

उसी दौरान ये घटना हुई। डॉ. शुभम कुमार के अनुसार यात्री को अस्पताल लाने के बाद उसकी जांच की गई।

जांच में यात्री को मृत घोषित किया गया।

डॉक्टर के मुताबिक यात्री को ट्रेन में हार्ट अटैक आने की संभावना है।

नहीं करवाया पोस्टमॉर्टम

रेल यात्री के परिजनों ने अधिकारियों से पोस्टमॉर्टम नहीं कराने की गुहार लगाई।

इस दौरान जीआरपी ने मृतक के परिजनों से लिखापढ़ी कर शव परिजनों को सौंप दिया।

उसके बाद परिजन शनिवार की देर रात को ही शव को लेकर आंध्रप्रदेश के लिए रवाना हुए।

वाहेगुरु संगठन ने की मदद

यात्री की मौत के बाद मृतक के परिजन काफी चिंतित दिखाई दिए।

शव को आंध्रप्रदेश ले जाने के लिए उनके पास नकद राशि नहीं थी।

यात्रियों की परेशानी को देख पांढुर्णा की सामाजिक संस्था वाहेगुरु की टीम ने 10 हजार की मदद की और एंबुलेंस उपलब्ध कराई।

उसके बाद परिजन शव को लेकर रवाना हुए।

Read More…Pandhurna News : महिला उत्थान के लिए जिपं सदस्य ने समर्पित कर दिया मानदेय

Read More…Chhindwara News : हर घर दिवाली अभियान : अनुपयोगी वस्तुओं को आनंदम केन्द्र में छोड़ें

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *