सांसद बंटी विवेक साहू के जन्मदिन पर होगा नि:शुल्क दवाओं का वितरण
Celebration : छिंदवाड़ा। लू के बचाव में होम्योपैथिक दवाएं बहुत उपयोगी है, गर्मियों में तेज और
गर्म हवाओं के कारण लू लगना एक गंभीर समस्या है, जिसमें शरीर का तापमान 101 या
उससे अधिक हो सकता है। यह स्थिति मस्तिष्क और हृदय को नुकसान पहुंचा सकती है,
इसलिए इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। यह कहना है होम्योपैथिक वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष
Advertisement

डॉ. सपना साहू का। डॉ. सपना साहू ने बताया कि सांसद बंटी विवेक साहू के जन्मदिन को
सेवाभावी कार्य के रूप में बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत सांसद बंटी विवेक साहू के जन्मदिन
29 अप्रैल के अवसर पर होम्योपैथिक वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा आमजनों को लू के बचाव के लिए
नि:शुल्क दवाओं का वितरण किया जायेगा। जिसमे होम्योपैथिक वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा 29 अप्रैल को
पुलिस विभाग, ट्रैफिक पुलिस, सब्जी तथा फलों के व्यापारी, वृद्ध आश्रम, नगर निगम के कर्मचारी तथा
बच्चों के आश्रम सहित जन्मदिन के आयोजन स्थल में लू से बचाव के लिए दवाइयां वितरित की जाएगी।
ये हो सकते हैं लू लगने के लक्षण
डॉ. सपना साहू ने बताया कि लू के लक्षण इस प्रकार के हो सकते है, जिसमें तेज सिरदर्द और चक्कर आना,
त्वचा का लाल, गर्म और सूखा होना (पसीना न आना), तेज बुखार, जी मचलना या उल्टी होना,
बेहोशी या कमजोरी महसूस होना आदि शामिल है।
बचाव के उपाय
उन्होने लू से बचाव के उपाय भी बताये है,
जिसमें लोगों को सलाह दी गई है कि पानी की मात्रा बढ़ाएं, दिन भर में पर्याप्त पानी पिएं,
ओआरएस, छाछ, लस्सी, नींबू पानी और बेल का शरबत पिएं, दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच
बाहर निकलने से बचें, सुरक्षा कवर बाहर जाते समय सिर को टोपी, दुपट्टे या गमछे से ढके,
सूती कपड़े हल्के रंग के, ढीले और सूती कपड़े पहनें, खाली पेट घर से बाहर न निकलें,
प्याज का सेवन करें, बच्चों या पालतू जानवरों को बंद वाहनों में कभी न छोड़ें। डॉ. सपना साहू ने बताया कि
यदि स्थिति गंभीर हो, जैसे बेहोशी या बुखार न उतर रहा हो, तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या डॉक्टर से संपर्क करें।
Read More…Inspection : सांसद ने किया अग्नि प्रभावित दुकानों का निरीक्षण
Read More…Happy Birthday : सांसद के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर आज पातालेश्वर में भव्य आयोजन
