Rainfall : उमरेठ में बरसें बदरा तो बुझे छिंदवाड़ा शहर की प्यास

जिले में अभी तक 204.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज

Rainfall : छिंदवाड़ा। नगर वासियों के लिए अच्छी खबर है। उमरेठ में रविवार को 42.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

इसके साथ ही अब तक उमरेठ में इस सीजन में अब तक कुल 211.6 मिमी वर्ष हो चुकी है। छिंदवाड़ा के

नगर वासियों के लिए ये खबर इसलिए अच्छी है क्योंकि उमरेठ में बारिश होगी तो कन्हरगांव डेम में

वॉटर स्टोरेज बढ़ेगा और शहर में पानी की सप्लाई बहाल हो सकेगी।

उमरेठ में हुई बारिश फिलहाल ऊंट के मुह में जीरा के समान हो लेकिन इससे वॉटर स्टोरेज

शुरू हो गया है। जिले की औसत वर्षा 1059 मिमी है तथा जिले में अभी तक 204.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है,

जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 238.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई थी।

जिले में 05 जुलाई 2026 को प्रात: 8 बजे समाप्त 24 घंटों के दौरान 24.2 मिमीऔसत वर्षा दर्ज

की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि 05 जुलाई 2026 को प्रात: 8 बजे समाप्त 24 घंटों के दौरान

तहसील छिंदवाड़ा में 02, मोहखेड़ में 25.5, तामिया में 02, अमरवाड़ा में 20, चौरई में 32.2,

हर्रई में 23.2, बिछुआ में 18, परासिया में 53.2, जुन्नारदेव में 46.6, चांद में 02 और उमरेठ में

42.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि जिले में एक जून से अभी तक तहसील

छिंदवाड़ा में 90.8, मोहखेड़ में 83.8, तामिया में 200, अमरवाड़ा में 187.4, चौरई में 271, हर्रई में 147.1,

बिछुआ 208.5, परासिया में 160.6, जुन्नारदेव में 193.6, चांद में 331.3 और

उमरेठ में 211.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।

Read More…Illegal Liquir : किराना दुकान पर बेच रहे थे अवैध शराब, 6 पेटी जप्त

Read More…Summons : अमरवाड़ा नपाध्यक्ष प्रीति तिवारी को ईओडब्ल्यू का ‘आमंत्रण’

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *