Kanafoosee : भोपाल जाओ ‘टॉप अप डालो’ और नौकरी करो !

जिले में कुछ अधिकारियों की कार्यप्रणाली चर्चा में

Kanafoosee : छिंदवाड़ा। जिले में कुछ अधिकारियों की कार्यप्रणाली चर्चाओं में बनी हुई है। दरअसल, इनकी कार्यप्रणाली

अच्छी या बुरी नहीं बताई जा रही बल्कि नौकरी करने का तरीका कानाफूसी का कारण बना हुआ है।

ये वही अधिकारी हैं जिनके क्षेत्र में ‘आदिवासी जनप्रतिनिधि अपमान’ के मामले जमकर गूंजे हैं।

इन अधिकारियों को लेकर कहा जा रहा है कि इन्हें हटाने के लिए पार्टी के ही क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और कुछ

नेता लंबे अरसे से लगे हुए हैं। जब भी कोई नेता ऊपर तक इनकी शिकायत पहुंचाता है तो ये अधिकारी भोपाल

जाते हैं और वहां पता नहीं कौन सा ‘रिचार्ज’ करते हैं या ‘टॉप अप’ डालते हैं कि इन पर कार्रवाई तो दूर

इनसे सवाल-जवाब तक नहीं किए जाते ? भोपाल से लौटकर फिर अपने काम में लग जाते हैं। बेचारे शिकायतकर्ता

जनप्रतिनिधि और नेता मुंह लटकाए फिर इन्ही के पास काम करवाने पहुंच जाते हैं। एक प्रभावशाली

जनप्रतिनिधि का दर्द पिछले दिनों मंच पर निकल ही गया। जब उनसे पूछा गया कि फलां अधिकारी को आप

अपने क्षेत्र से हटवाते क्यों नहीं तो उनका कहना था कि तीन बार ‘ऊपर’ बोल चुका हूं पर कोई सुनवाई

ही नहीं हो रही। अब सत्ताधारी पार्टी के जनप्रतिनिधि का ये हाल है तो बाकी अफसरशाही को समझा ही

जा सकता है। एक अफसर तो बकायदा ‘डंके की चोट’ पर अपना तबादला रद्द करवाकर बैठी हैं और उसके बाद

सत्ताधारी पार्टी के जनप्रतिनिधि को पानी पिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहीं। बहरहाल, इन सब बातों से

‘देवतुल्य’ भी समझने लगे हैं कि उनकी पार्टी में वे किसके ‘तुल्य’ बचे हैं। कुछ तो अब मुखर भी होने लगे हैं।

Read More…Accident : जिला अस्पताल में झुलसे तीन नवजात बच्चों में से एक की मौत

Read More…Objectionable : 4-5 बॉयफ्रेंड बनाओ, डेट पर जाओ !

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *