कांग्रेस निकालेगी न्याय यात्रा, कमलनाथ दिखाएंगे हरी झंडी
Chhindwara News : छिंदवाड़ा। कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को किसानों का जमावड़ा लगेगा।
दरअसल कांग्रेस किसान न्याय यात्रा निकाल रही है।
इसके तहत बड़े पैमाने पर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन की तैयारी की गई है।

शुक्रवार दोपहर 12 बजे छिंदवाड़ा में किसान न्याय यात्रा कांग्रेस के द्वारा निकाली जाएगी।
दोपहर 12 बजे निकल जाने वाली इस यात्रा को पूर्व सीएम कमलनाथ और पूर्व सांसद नकुलनाथ हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
कांग्रेस का दावा है कि सैकड़ों किसान ट्रैक्टर लेकर इस यात्रा में शामिल होंगे जिसका नेतृत्व पूर्व सांसद नकुलनाथ करेंगे।
किसान न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस के पदाधिकारियों को जवाबदारी दी गई है।

उन्हें ज्यादा से ज्यादा किसानों को लेकर छिंदवाड़ा पहुंचने कहा गया है। दोपहर 12 बजे से शुरू हो रही न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस संगठन ने व्यापक तैयारी कर रखी है।
इस आयोजन के माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार को भेजने की रणनीति बनाई जाएगी।
ऐसा रहेगा यात्रा का रूट
जिला मुख्यालय स्थित दशहरा मैदान से दोपहर 12 बजे से किसान न्याय यात्रा निकाली जाएगी।

यात्रा जिला अस्पताल के सामने से अनगढ़ हनुमान मंदिर, गांधी चौक (फव्वारा चौक), इंदिरा तिराहा, अम्बेडकर तिराहा होते हुए कलेक्ट्रेट के सामने पहुंचेंगी जहां पर किसानों की समस्या को रखा जाएगा।
Read More…Chhindwara News : कमलनाथ बोले- वन नेशन, वन इलेक्शन इम प्रेक्किटल