Appeal : लॉ एंड आर्डर बनाए रखने में करें सहयोग

ग्राम बहनाटोला में शांति समिति की बैठक आयोजित

Appeal : केवलारी। बहनाटोला में केवलारी थाना द्वारा शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।

यह बैठक एसडीओपी आशीष भराड़े के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी प्रीतम सिंह तिलगाम के नेतृत्व में संपन्न हुई।

बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामवासी, जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं लॉ एंड ऑर्डर

बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि समाज में आपसी भाईचारा,

सौहार्द एवं कानून का पालन बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की

अफवाह, विवाद अथवा असामाजिक गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने का

आग्रह भी किया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को साइबर अपराध, चोरी, अवैध गतिविधियों

एवं नशे से संबंधित अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते

अपराधों को रोकने के लिए सतर्क रहने एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना पुलिस तक पहुंचाने की सलाह दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस एवं जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही अपराधों पर

प्रभावी नियंत्रण संभव है। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने भी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं सुरक्षा

संबंधी मुद्दों को पुलिस प्रशासन के समक्ष रखा, जिनके निराकरण का आश्वासन अधिकारियों

द्वारा दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ग्रामवासियों ने क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए

रखने में सहयोग देने का संकल्प लिया।

Read More…Meeting : 15 पत्रकारों ने त्यागी अन्य संगठनों की सदस्यता

Read More…Shock : परमजीत विज और विनोद मालवी के विरुद्ध कोर्ट ने दर्ज किया प्रकरण

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *