Kanafoosee : संजू और मैडम की जोड़ी लगा रही सरकार को चूना !

कन्हान में भ्रष्टाचार का बड़ा खेल

Kanafoosee : छिंदवाड़ा। कोयलांचल के कन्हान क्षेत्र में संजू और मैडम की जोड़ी इन दिनों जमकर

सुर्खियां बटोर रही है। दोनों ही ग्राम विकास से संबंधित विभाग में पदस्थ हैं और सरकार को

जमकर चूना लगा रहे हैं। संजू जिस सरकारी कुर्सी पर विराजमान है उस संगठन के मुखिया के तौर पर

जमकर वसूली कर रहा है। मैडम उसे ‘जादूगर’ की तरह कंट्रोल करती हैं।

मैडम के इशारे पर संजू अपने समकालीनों को कभी जांच में फंसाने तो कभी बचाने के नाम पर

खूब ‘कमाई’ कर रहा है। इसके अलावा दोनों मिलकर शासन-प्रशासन को ऐसा जादू दिखा रहे हैं

जिससे काम धरातल पर दिखे या नहीं लेकिन कागजों पर जरूर दिखाई दे जाता है…और

ये मैडम का अनुभव ही है कि काम की पूरी राशि ‘गुड़ुप’ हो जाती है।

इससे पहले मैडम जहां पदस्थ थीं वहां भी उनकी कार्यप्रणाली भ्रष्टाचार की इबारत कहती

आज भी सुनाई देती है। फिर कन्हान में तो उनको संजू का साथ भी मिल गया है।

बहरहाल दोनों मिलकर सरकार को जमकर चूना लगा रहे हैं।

जल्द आपको बताएंगे…मैडम ने किया फोन, बोलीं…!

Read More…Kanafoosee : ट्रांसफर रुकवाने 15 लाख का चंदा !

Read More…Kanafoosee : मैडम का ट्रांसफर रुकवाने सचिव साहब लामबंद !

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *